होमKKN Specialमठ के नाम पर जारी हो गया कॉलेज की जमीन का बासगीत...

मठ के नाम पर जारी हो गया कॉलेज की जमीन का बासगीत पर्चा

Published on

बकुलहर मठ की विवादित जमीन के मामले में आया नया मोड़

“KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। सभी प्रकार की खबरे और अपडेट को एक साथ पढ़ने के लिए आप, आज ही प्लेस्टोर से KKN Live का न्यूज एप डाउनलोड कर लें।”

मुजफ्फरपुर। सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के खेमकरण गांव स्थित बकुलहर मठ की विवादित जमीन के मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा ने इसमें से 85 डिसमिल जमीन को अपना बताया है।

कहा है कि उन्होंने इस जमीन को बकुलहर के हरिहर संस्कृत कॉलेज के सचिव महंथ रामानंद गिरि से अपनी पत्नी के नाम पर खरीदी थी और प्रशासन ने साजिश के तरत इसे बकुलहर मठ की जमीन बता कर इसका बासगीत पर्चा जारी कर दिया है। बतातें चलें कि बेतिया जिला अन्तर्गत चनपटिया थाना के बकुलहर गांव में मठ और संस्कृति कॉलेज स्थित है।
मुस्तफागंज बाजार पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह जमीन संस्कृत कॉलेज की है। न की मठ की। कॉलेज की कुल जमीन में से 85 डिसमील जमीन उन्होंने 23 जून 1981 को खरीदी थी। कॉलेज की प्रबंधकारिणी समिति ने प्रस्ताव पारित कर कॉलेज भवन की मरम्मत के लिए जमीन बेचने का अनुमोदन भी किया हुआ है। इसके आधार पर पश्चिम चंपारण की न्यायालय ने 14 मई 2005 को उनके पक्ष में फैसला दिया था। इसके बाद उनकी पत्नी के नाम पर जमीन का दाखिल खारिज हुआ था और रसीद काटी गई।
बयान
पूर्व विधायक ने मौजूदा विवाद के लिए सिवाईपट्टी के थानाध्यक्ष व मीनापुर के सीआई पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। वहीं, सीओ सह प्रशिक्षु आईएएस वर्षा सिंह ने बताया कि मामला उनकी कोर्ट में विचाराधीन है। शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा।
यह है विवाद का कारण
वर्ष 2006 में मीनापुर अंचल प्रशासन ने बकुलहर मठ के 22 एकड़ जमीन पर 53 लोगों के नाम बासगीत पर्चा जारी किया था। पिछले दिनो पर्चाधारियों ने उक्त जमीन पर अपना तंबू खड़ा करके जमीन पर कब्जा कर लिया है। इसके बाद से दोनों पक्ष में तनाव बना हुआ है। तनाव को देखते हुए सिवाईपट्टी पुलिस ने विवादित जमीन पर एक चौकीदार को तैनात कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या अमेरिका पर भरोसा करने का दौर खत्म हो रहा है? भारत की नई चुनौती

दुनिया की राजनीति में अमेरिका की ताकत पर शायद ही कोई सवाल उठाता है,...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

More like this

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

एआई: सुविधा का अगला पड़ाव या इंसान के नियंत्रण से बाहर होती मशीन?

KKN ब्यूरो। कल्पना कीजिए, एक ऐसी मशीन है जिसे आपने कोई काम करने के...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

विश्वकर्मा पूजा: मशीन पर फूल चढ़ाने की परंपरा या इंसान के हुनर को सलाम?

ऋग्वेद के ‘विश्वकर्मन्’ से आधुनिक कारखाने तक पहुंची परंपरा में आखिर छिपा संदेश क्या...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...