मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026 8:09 अपराह्न IST
होमKKN Specialसांप को बनाया प्राणनाथ, लिये सात फेरे

सांप को बनाया प्राणनाथ, लिये सात फेरे

Published on

​सांप ने लिया सात फेरो के सातो वचन

सांप के प्यार मे पागल हुई बिमबाला

दोनो की शादी हुई धूमधाम से,गांव वाले बने बाराती, वधू को आशीर्वाद ही नही गांव वाले ने पुरा दिया साथ
संतोष कुमार गुप्ता

भुवनेश्वर। अभी तक आपने फिल्मो मे इंसान को सांप बनते देखा होगा।वहां पर नाग नागिन की प्रेम कहानी भी लोगो ने देखी है।नागिन,निगाहें,नगिना,नाचे नागिन गली गली आदि फिल्मे आज भी इस प्रेम कहानी की बानगी है। किंतु सच मे महिला ने सांप से प्यार किया हो,उससे शादी रचा ली हो। यह खबर भले ही आपको अटपटा लगता है।किंतु इसमे सौ प्रतिशत सच्चाई है। कहते है ना प्यार अंधा होता है। प्यार में न तो उम्र देखी जाती है ना धर्म और ना जाति। जब किसी को प्यार होता है तो उसे अपने प्यार के लिए इस दुनिया में कुछ नहीं नजर नहीं आता है। एक ऐसा ही अनोखा मामला ओडिशा से सामने आया है। यहां रहने वाली 30 वर्षीय बिमबाला दास को प्यार हो गया। आपको यह सोच हैरान होगी कि बिमबाला दास को प्यार न इंसान से बल्कि सांप से हुआ है। बिमबाला सांप के प्यार में इस कदर दिवानी हुई कि उसके साथ सात फेरे ले लिए।

इस बात पर यकीन करना थोडा मुश्किल है लेकिन यह सच है। बिमबाला के घर के पास एक बिल में यह सांप रहता था और बिमबाला इस सांप के प्यार में इस कदर पड गई कि उन्होंने उससे शादी ही कर ली। सबसे दिलचस्प और हैरानी की बात तो यह है कि सांप और इंसान की इस शादी में पूरा गांव शामिल हुआ था। इस केस में लडकी को ऐसा करने से रोकने के बजाय गांव वालो ने भी उसका साथ दिया।
ओडिशा के खुर्द जिलें से 14 किमी दूरी पर अताला गांव में हिंदू रिति रिवाजों से सांप और लडकी की शादी हुई। पूरे विधि के साथ सांप के साथ शादी करके लडकी ने उसे अपना पति मान लिया।
इस शादी में सांप शामिल नहीं हो सका इसलिए तांबे के सांप कं साथ फेरे करवाये गये। इस शादी को लेकर बिमबाला को कहना है कि घर के पास ही बने एक बिल में रहने वाले सांप से उसे प्यार हो गया। वह उसे रोज दूध पिलाने जाती और सांप बिल से बाहर आकर दूध पी लेता और अंदर चला जाता बिमबाला को कहना है कि सांप उसे पसंद करता इसलिए उसे कभी डंसने की कोशिश नहीं की।
आपको बता दें कि इस शादी में 2000 से ज्यादा लोग शामिल थें और जब लडकी से सांप से शादी की बात हुई तो गांव वाले खुश हो गये। उनका मानना था कि शादी के बाद गांव की किस्मत बदल जायेगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

राजमोहन प्रसाद ओडिशा एसएससी पेपर लीक मामले में हुए गिरफ्तार

ओडिशा एसएससी पेपर लीक मामले में एक महत्वपूर्ण गिरफ्तारी हुई है। राजमोहन प्रसाद को...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

प्रधानमंत्री ने ओडिशा में BSNL के स्वदेशी 4G नेटवर्क का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2025 को ओडिशा में BSNL के स्वदेशी 4G...

ओडिशा में शुरू हुआ ‘मिशन आकांक्षा’: अब दिल्ली नहीं जाना होगा UPSC तैयारी के लिए

सिविल सर्विसेज में करियर बनाने का सपना देखने वाले ओडिशा के युवाओं के लिए...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

AIIMS Patna के हॉस्टल में एमडी छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना स्थित AIIMS Patna में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एमडी...

रथ यात्रा 2025: घुरती रथ यात्रा आज, महाप्रभु जगन्नाथ मुख्य मंदिर लौटेंगे, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

रथ यात्रा 2025 का समापन आज घुरती रथ यात्रा के साथ होगा, जिसमें महाप्रभु...

पुरी रथ यात्रा के दौरान गुडिंचा मंदिर में भगदड़: तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

पुरी, ओडिशा में रथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जब गुडिंचा मंदिर...

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: आस्था, प्रेम और समर्पण का अद्वितीय उत्सव

जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 ओडिशा के पुरी शहर में हर साल आयोजित होने वाला...

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025: पुरी में शुरू होगी ऐतिहासिक यात्रा

KKN गुरुग्राम डेस्क | भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 का आयोजन 27 जून को होने जा रहा...

आईएमडी मौसम अपडेट: भारत में बढ़ती गर्मी और अत्यधिक मौसम की स्थितियाँ

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत में मौसम ने एक बड़े परिवर्तन का सामना किया...

IMD मौसम अपडेट: जम्मू में भारी बारिश से तबाही, बंगाल और ओडिशा में भीषण गर्मी, दिल्ली में भी स्थिति बिगड़ने का अनुमान

KKN गुरुग्राम डेस्क | भारत एक ऐसा देश है जहाँ भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधताएँ...