सोमवार, मई 25, 2026 5:50 अपराह्न IST
होमKKN Specialअखंड भारत हर नागरिक का सपना होना चाहिए : सुब्बाराव

अखंड भारत हर नागरिक का सपना होना चाहिए : सुब्बाराव

Published on

बंदूक की राजनीति करने वाला पड़ा अलग-थलग, युवाओं को पढ़ाया शांति का पाठ

मीनापुर। पूरी दुनिया में भारत की विशिष्ट पहचान है। विकास का दंभ भरने वाले अमेरिका में महज 13 वर्ष की उम्र में ही बच्चों को परिवार से अलग कर दिया जाता है। लेकिन, भारत में मातृ-पितृ देवो भव की संस्कृति रही है। यहां विवाह महज एक रिश्ता नहीं, बल्कि संस्था भी है।
ये बातें राष्ट्रीय युवा योजना के राष्ट्रीय निदेशक डॉ. एसएन सुब्बाराव ने गुरुवार को कहीं। वह मीनापुर के यदु भगत किसान महाविद्यालय में युवा एकता एवं सद्भावना शिविर को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करना है हमें नव भारत का निर्माण का नारा बुलंद कर युवाओं को प्रेरित करना चाहिए। कहा कि लोगों को अपास में बैठकर समस्याओं का समाधान करने की प्रवृत्ति विकसित करनी चाहिए। कहा कि हर नागरिक को कम से कम एक घंटा देश हित में काम करना चाहिए। विवेकानन्द को देश का सबसे बड़ा आदर्श पुरुष बतातें हुए सभी को उनसे प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने युवाओं को शांति का पाठ पढ़ाया। पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए बताया कि बंदूक की राजनीति करने वाला आज अलग-थलग पड़ने लगा है।

मुखिया संघ की अध्यक्ष नीलम कुमारी की अध्यक्षता में सभा का संचालन वरीय शिक्षक डॉ. श्यामबाबू प्रसाद ने किया। मौके पर पूर्व विधायक जनकधारी प्रसाद कुशवाहा, पूर्व प्राचार्य जयनारायण प्रसाद, प्रमुख राधिका देवी, धर्मेन्द्र भाई, शितल जैन, नरेन्द्र भाई, प्रज्ञा कुमारी, मालती सिंह, सोनू सरकार, डॉ. रामेश्वर प्रसाद, अशोक भारत, तेजनारायण प्रसाद, सदयकांत आलोक, सदरुल खान, रमेश गुप्ता, इश्वर गुप्ता, विश्वनाथ प्रसाद, संतोष गुप्ता आदि थे। मौके पर सुब्बाराव रचित ‘भारत की संतान’ नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। नेशनल यूथ प्रोग्राम के तहत पेश इस नाटक में देश के अलग-अलग राज्यों की झांकी दिखाई गई।
महिलाओं को मिले आरक्षण का लाभ : वर्षा
प्रशिक्षु आईएएस सह प्रभारी बीडीओ वर्षा ने कहा कि आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे हैं। महिला सशक्तीकरण की बात कर रहे हैं। लेकिन, आज के दौर में महिलाओं को मिलने वाला आरक्षण का लाभ उनके पति उठा ले रहे हैं। जब तक महिलाएं खुद को कमजोर समझती रहेंगी, तबतक समाज का विकास संभव नहीं है।
युवा पीढ़ी से मेल-जोल बढ़ाने की अपील
पूर्व दस्यु सरगना वीर बहादुर सिंह कुशवाहा ने इस दौरान आपबीती सुनाई। कहा कि उनकी 100 बीघा जमीन पर उनके चाचा ने कब्जा कर लिया। उनकी छोटी बहन को बदमाशों ने घर से उठाकर बेच दिया। इन घटनाओं से मर्माहत होकर उन्होंने चंबल की राह पकड़ी। उनपर मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 15 सौ केस दर्ज हुए। बंगलादेश की आजादी पर बनी डॉक्यूमेंट्री ने उनके जीवन पर अमीट छाप छोड़ी। इसके बाद उन्होंने सरदार माधव सिंह के नेतृत्व में चंबल के 654 डाकुओं के साथ आत्म समर्पण करने का निर्णय लिया व मुरैना में चल रहे सुब्बाराव के आश्रम से संपर्क किया। सुब्बाराव ने उनकी इसमें काफी मदद की। उन्होंने युवा पीढ़ी से बंदूक की राजनीति से दूर रहने व मेल-जोल बढ़ाने की अपील की है।
पुष्प वर्षा कर किया गया स्वागत
मीनापुर पहुंचने पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर सुब्बाराव का स्वागत किया। मौके पर छात्र नारा लगा रहे थे कि जोड़ो-जोड़ो भारत जोड़ो, हम सुधरेंगे जग सुधरेगा। कस्तुरबा की छात्राओं के स्वागत गान पेश करने के बाद सुब्बाराव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी ने विवेकानन्द के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

भारत के खिलाफ डीप स्टेट की साजिश और Narrative Warfare का बड़ा खुलासा

क्या भारत सिर्फ सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है… या फिर देश के खिलाफ...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

क्या पेट्रोलियम संकट की तरफ बढ़ रहा है भारत?

मिडिल ईस्ट की आग, अमेरिका की शांति वार्ता और भारत पर मंडराता खतरा KKN ब्यूरो।...

रजरप्पा का रहस्य | जहां देवी ने खुद काट लिया अपना सिर

क्या आपने कभी ऐसी देवी के बारे में सुना है… जिन्होंने स्वयं अपना सिर...

More like this

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...