शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026 5:23 पूर्वाह्न IST
होमKKN Specialबिजली मिलने लगी तो 40 प्रतिशत लोगो ने किरासन जलाने से तौबा

बिजली मिलने लगी तो 40 प्रतिशत लोगो ने किरासन जलाने से तौबा

Published on

​ग्रामीण इलाको मे लगातार मिल रही बिजली ने किया कमाल

प्रदेश जाने के बजाय गांव मे ही खोल लिया अपना प्रतिष्ठान

बिजली आधारित कामो को गांव मे बढ रहा क्रेज

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर।  कुछ वर्षो पूर्व तक ग्रामीण इलाको के लोग लालटेन व ढिबरी युग मे जीने को विवश थे। किंतु गांवो के लिए यह कहानी पुरानी बाते हो गयी है। अब शहर के राहो पर अपना गांव चल चुका है। अब गांवो को 18 से 20 घंटे बिजली मिलने लगा है। नतिजतन बिजली की बेहतर स्थिति को देखते हुए गांव मे भी लघु व कुटिर उधोग खुलने लगे है। सबसे बड़ी बात यह है कि 40 प्रतिशत घरो मे केरोसिन का दिया जलना बंद हो गया है। बिजली की उपलब्धता बेहतर रहने से लोगो ने घरो मे इन्वर्टर लगा लिया है। गरीब परिवारो ने सोलर व बिजली से चार्ज होने

वाले इमरजेंसी लाइट खरीद लिया है। दो सौ से पांच सौ रूपये के बीच यह लाइट आता है। एक दिन चार्ज होने के बाद यह लाइट दो दिनो तक जलता है। यह लाइट कई वर्षो तक जलता है.छेगन नेउरा के हिमांशु गुप्ता,गंजबजार के सुधा देवी,रीता देवी बताती है कि डिबिया मे केरोसिन डालने का झंझट खत्म। बिजली कटे तो झट से बटन दबाये रोशनी आ जायेगी। प्रियदर्शी इलेक्ट्रोनिक्स के प्रोपराइटर रजनिशकांत प्रियदर्शी व रविकांत समदर्शी बताते है कि इलेक्ट्रोनिक्स इमरजेंसी लाइट की मांग दिन प्रतिदिन बढती जा रही है। बिजली बेहतर रहने से गांवो मे टीवी,फ्रिज,डिश एंटिना,वाशिंग मशीन,गिजर,हीटर,कूलर व एसी लगाने वालो की तादाद मे वृद्धी हुई है। हरका गांव के बढई मुन्ना कुमार बताते है कि बिजली बेहतर रहने से अब हाथ के यंत्र के बजाये इलेक्ट्रोनिक्स मशीन से चिराई फराई का काम होता है।
आनलाइन कामो का बढा डिमांड
मुस्तफागंज बाजार पर वसुधा केंद्र पर आनलाइन पैक्स का मेम्बर बनाया जा रहा है। पैक्स मेम्बर बनने वालो की काफी भीड़ है। केंद्र को संचालन करने वाली रागिनीगंधा,रश्मिगंधा,प्रतिक कुमार व गुड्डु यादव बताते है कि  बिजली बेहतर रहने से आनलाइन कामो की संख्या मे वृद्धी हुई है। अन्य कामो मे भी कस्टमर आ रहे है। टेंगरारी मे धनराज उच्च विधालय टेंगरारी के सामने नीराला कम्प्युटर क्लासेज चल रहा है। छात्र सत्यम कुमार,अजीत कुमार,संचालक अरूण कुमार बताते है कि बिजली बेहतर रहने के कारण अब गांव मे कम्प्युटर शिक्षा ग्रहण करना आसान हो गया है। पहले कम्प्युटर सीखने शहर जाना पड़ता था। टेंगरारी के सुधीर डिसुजा बताते है कि गांव मे भी तेजी से इलेक्ट्रोनिक्स का दुकान तेजी से खुलने लगा है। मीनापुर के एक दर्जन स्थानो पर वाटर प्लांट खुल गया है। अब घर घर मे आरओ का पानी पहुंचना शुरू हो गया है। अब कुंआ और तलाब से पानी पीने का जमाना गया। गांवो मे फिल्म आॉडियो रिकॉर्डिंग सेंटर भी खुल रहा है।
कृषि रोड मैप मे भी किसानो की बल्ले बल्ले
जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार व्यस्तता के वावजूद खुद बिजली से खेतो मे पटवन करते है। उन्होने कहां कि बिजली रहने से किसानो को काफी फायदा है। अब राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपति द्वारा लांच किये गये कृषि रोड मैप मे भी किसानो के लिए बहुत कुछ है। उसमे एक ही बिजली कनेक्शन पर किसान दो एचपी के मोटर से कही भी पटवन कर सकते है। इसके लिए अलग अलग खाता और खेसरा नम्बर पर अलग अलग कनेक्शन लेने की जरूरत नही है। सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के सोढना माधोपुर गांव के राजदेव प्रसाद पांच से एकड़ जमीन मे बिजली से पटवन करते है। हजारो रूपये डीजल मे खर्च हो जाता था। अब उनका आटा चक्की भी बिजली से ही चलता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

चुम्बी वैली: नक्शे की वह कील, जो कर रही है… खतरे की ओर इशारा

भारत-चीन-भूटान सीमा पर स्थित चुम्बी वैली आखिर इतनी संवेदनशील क्यों है? 2017 के डोकलाम...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...