Home KKN Special इस मंदिर में सिर्फ महिलाओं को है प्रवेस की इजाजत

इस मंदिर में सिर्फ महिलाओं को है प्रवेस की इजाजत

केरल। भारत में एक ऐसा मंदिर है, जहां सिर्फ महिलाएं ही प्रवेस कर सकती है। इस मंदिर में पुरुष के प्रवेश प्रतिबंध हैं। यदि कोई पुरुष मंदिर में प्रवेश करने की प्रवल इच्छा रखता हो तो उसे स्त्री का भेस धारण करना पड़ता है।
केरल के कोल्लम जिले में स्थित श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर पूरे देश में इसलिए मशहूर है क्योंकि यहां पुरुषों का आना मना है। दरअसल इस मंदिर की प्रथा है कि इसमें पूजा करने के लिए केवल महिलाएं और किन्नर ही जा सकते हैं। अगर पुरुषों को इस मंदिर में जाना है तो उन्हें एक महिला के कपड़े पहनकर जाना पड़ता है।
मंदिर की इस प्रथा की खास बात ये है कि पुरुषों को प्रवेश के लिए सिर्फ महिला का ड्रेस ही पहनना नहीं पड़ता है बल्कि, उन्हें महिलाओं की तरह सजना-संवनरा भी पड़ता है। श्री कोत्तानकुलांगरा देवी मंदिर में हर साल चाम्याविलक्कू त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार का हिस्सा बनने के लिए पुरुषों को मंदिर में ही मेक-अप का पूरा सामान मिल जाता है। यहां उनके तैयार होने के लिए साड़ी, गहने और मेकअप के लिए गजरा तक रखा होता है। जब तक पुरुष यह 16 श्रंगार न कर लें तब तक वो इस मंदिर में यह त्योहार नहीं माना सकते। इस मंदिर एक खास बात ये भी है कि इसमें बाकी सभी मंदिरों की तरह इसके गर्भगृह के ऊपर कोई छत और कलश नहीं है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version