Categories: KKN Special

लोटा लेकर निकले तो करना पड़ेगा उठक बैठक

​स्वच्छता के क्षेत्र मे मिसाल बनी रघई व घोसौत की महिलाए

 

खुले मे शौच जाने वालो का उतारती है बुखार, दिन भर मे कई छह तरीको से करती है हाथ धुलाई, निकालती है मशाल जूलुस,बच्चे भी करते है लोगो को प्रेरित

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखण्ड के रघई व घोसौत गांव की महिलाए स्वच्छता के क्षेत्र मे बहुत बड़ा नजीर पेश कर रही है। सोने से जागने तक उनका दिनचर्या स्वच्छता पर फोकस रहता है। रघई गांव की अधिकांश महिलाए जीविका से जुड़ चुकी है। यहां खुशी सीएलएफ से महिलाओ की बहुत बड़ी आबादी स्वच्छता पर काम कर रही है। रघई मे जीविका का 12 ग्राम संगठन है.140 स्वंय सहायता समूह से जुड़ी 1564 महिलाओ पर पुरे प्रखण्ड का नाज है। यहां पर पांच नम्बर वार्ड ओडीएफ घोषित हो चुका है। यहां घर घर मे शौचालय है। वार्ड नम्बर दस ओडीएफ के करीब पहुंच चुका है। किंतु शेष वार्ड मे भी अगर आप लोटा लेकर निकलते है तो आपकी खैर नही है। शारदा देवी,सुनिता देवी,संजू देवी,व कुंती देवी के साथ अन्य महिलाए भी चार बजे भोर से ही जग जाती है। खुले मे शौच करने वालो की खैर नही है यहां। लोटा लेकर निकलने वाले लोगो को महिलाऐ घेर लेती है। उनको उठक बैठक करवाया जाता है। दो सौ रूपये जुर्माने किये जाते है। जुर्माने के पैसे से गांव मे बीमार व लाचार को मदद किया जाता है। समाज मे रचनात्मक कार्य किया जाता है। खुले मे शौच करने वालो को भविष्य मे ऐसा ना करने की कसम दी जाती है। दुसरी ओर घोसौत गांव भी इनसे कही पीछे नही है। यहां भी सुनैना देवी,वीणा देवी,ममता देवी आदि महिलाए लोगो को सबक सीखाती है। घर के आसपास सालोभर स्वच्छता अभियान चलाती है। बालू के महंगाई के चलते महिलाओ ने खुद कुदाल थाम कर घर घर गढ्ढा खोदो अभियान चलाया। लोगो को खुले मे नही जाने की खुली चेतावनी है। अगर शौच कर भी दे तो उसको राख से ढक देती है। दिन भर मे कई बार छह तरीके से हाथ धुलाई कार्यक्रम होता है। गांव की महिलाए मशाल जूलुस भी निकालती है। यहां पढने वाले स्कूली बच्चे भी जागरूकता के लिए साइकिल रैली निकालते है। जीविका के बीपीएम सुधीर कुमार रॉय,क्षेत्रिय समन्वयक कौशल किशोर प्रसाद बताते है कि स्वच्छता के लिए मॉड्यूल सात किताब का प्रकाशन हो चुका है। स्वच्छता के लिए 155 सीएम लोगो मे जागरूकता फैला रहे है। यहां पर आठ जीविका ग्राम संगठन के 118 स्वय सहायता समूह कार्य कर रही है।

This post was published on नवम्बर 1, 2017 18:38

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Show comments
Published by
संतोष कुमार गुप्‍ता

Recent Posts

  • Politics

उत्तर प्रदेश की नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला: नाकामियों पर पर्दा डालने का प्रयास या सूचना प्रसार का साधन?

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में जारी की गई नई डिजिटल मीडिया पॉलिसी ने… Read More

अगस्त 29, 2024
  • Videos

क्या प्रधानमंत्री मोदी का यूक्रेन दौरा भारत के लिए सही कदम है?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यूक्रेन दौरा क्यों हुआ, और इससे भारत और दुनिया को क्या… Read More

अगस्त 28, 2024
  • Videos

चोल राजवंश की अनसुनी दास्तान: दक्षिण भारत के स्वर्णिम युग का चौंकाने वाला इतिहास

इतिहास के पन्नों से आज हम आपको चोल राजवंश के अद्वितीय स्वर्णिम कालखंड की जानकारी… Read More

अगस्त 21, 2024
  • Society

मीनापुर के क्रांति महोत्सव को राजकीय सम्मान दिलाने की होगी कोशिश: सांसद

16 अगस्त 1942 को मीनापुर थाना को करा लिया था आजाद KKN न्यूज ब्यूरो। वैशाली… Read More

अगस्त 17, 2024
  • Videos

आजादी की वो आखिरी रात: विभाजन का दर्द और नए युग की शुरुआत

14 अगस्त 1947 की रात, जब भारत गुलामी की जंजीरों को तोड़ आजादी की दहलीज… Read More

अगस्त 14, 2024
  • Videos

Bihar के Lasadhi गांव का बलिदान: भारत छोड़ो आंदोलन की दूसरी कड़ी

9 अगस्त 1942 की सुबह, जब भारत छोड़ो आंदोलन की लहर पूरे देश में फैल… Read More

अगस्त 7, 2024