रविवार, मई 31, 2026 3:02 अपराह्न IST
होमKKN Specialहिंदी दिवस स्पेशल;  अब "जय हिन्द" की जगह "यस सर"

हिंदी दिवस स्पेशल;  अब “जय हिन्द” की जगह “यस सर”

Published on

हिन्दी के पहाड़ा पर अग्रेँजी की हुकूमत, स्कूलो में नही पढ़ाइ जाती “बम पचहतर” व छक्का नब्बे, विलुप्त हो गया सवैया, डेढ़ा, गरंहा, लग्गी, पढे लिखे लोग नही जानते एलपीसी की हिंदी, एफआइआर के हिंदी से भी अनिभिज्ञ है लोग, ग्रामीण इलाको में भी हिंदी नही रही बिंदी

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। प्रखंड मुख्यालय मे हरपुर बक्श गांव के बाढपीड़ित राकेश कुमार, शीतलपट्टी के रामराजी, मधुबन कांटी के गणेश सहनी प्रखंड मुख्यालय मे एलपीसी बनवाने के लिए पहुंचे थे। किंतु इनको नही पता एलपीसी का हिंदी भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र होता है। वहां पर एक दर्जन से अधिक लोग ऐसे भी थे जो स्नातक प्रतिष्ठा थे। किंतु इन्हे भी नही पता कि एलपीसी का हिंदी क्या है। थाने पहुंचने वाले अधिकांश लोग एफआइआर की तो बात करते है. किंतु उसे पता नही कि प्राथमिकी क्या होता है।  उसे तो सिर्फ एफआईआर करना है. आज गुरूवार है। अपना देश हिंदी दिवस मना रहा है.किंतु मातृभाषा हिंदी अपने ही घर मे बेगाना है.यह तो बानगी है.किंतु अभी भी सरकारी संस्थानो मे हिंदी बोली पर अंग्रेजी हावी है. गुरूवार को स्कूल खुले हुए है।बच्चे पढ रहे है ।किंतु पढने का शैली अब बदला हुआ है।  कोचिंग संस्थानो मे एका एक और दूका दू की जगह बच्चे वन टू थ्री फोर रट रहे है । इनको वन जा टू पहाड़ा रटाया जा रहा है।  शीतलपट्टी के राजेश को नही मालूम की हिन्दी दिवस क्या होता है। अब सरकारी विधालयो मे अग्रेँजी का चलन इतना बढ़ गया है,कि हिन्दी का अस्तित्व खतरे मे है। हिन्दी के पहाड़ा पर अंग्रेजी का पहरा हो गया है। एका एक दू का दू का पहाड़ा की जगह वन टू थ्री ने ले लिया है। बताते चले कि सरकारी विधालयो मे खेल-खेल मे बच्चे पहाड़ा सीख लेते है। एक से लेकर बीस तक के पहाड़ा सीखने का अपना अलग गवंई शैली था। अब आधुनिकता के इस दौर मे विधालयो का शैली बदला-बदला दिख रहा है। अब विधा के मंदिर मे बम पचहतर व छक्का नब्बे, अठ्ठे बीसा की गूंज सुनायी नही देती। छुट्टी के वक्त सैयां निन्यानबे,अन्ठानवे,सन्तानवे की घटते क्रम का पहाड़ा भी गुजरे दिनो की बात है। स्कूलो मे सवैया,डेढ़ा,गरहां,अढ़ैया व लग्गी की पढ़ाई के जमाने बीत चुके है। अब स्कूलो मे हाजीरी लगाने का स्टायल भी बदल गया है। बच्चे अब “उपस्थिति श्रीमान” व “जय हिन्द” की जगह “यस सर” बोलना ज्यादा पसंद कर रहे है। अल्पावकाश मे भी कॉमिंग सर व गोईंग सर का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे मे हिन्दी के अस्तित्व पर संकट आ गया है। सोशल मीडिया के दौर मे भी सुबह का आगाज गुड मॉर्निंग व रात का समापन गुड नाइट से होता है। वहां भी हिंदी उपेक्षित है।  कार्यालयो मे भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले कर्मी को इमर्शन का हिंदी नही मालूम है। जबकि वह इस दौर से गुजरने के बाद ही यहां तक पहुंचते है। राजकीय उत्क्रमित मवि छितरपट्टी के एचएम अजय कुमार चौधरी बताते है कि अब आधुनिक दौर मे सरकारी स्कूलो मे भी निजी स्कूलो की तर्ज पर पढाई शुरू हो चुकी है। इसी के चलते अब हिंदी वाला पहाड़ा गुम हो गया है। किंतु हिंदी की कीमत पर अंग्रेजी को बढावा देना खतरनाक है। महदेईया पैक्स अध्यक्ष सह पंसस शिवचंद्र प्रसाद कहते है कि हिंदी को अपने घर मे ही बेगाना कर दिया गया है। किसानो के फसल बीमा का फार्म हिंदी के बदले अंग्रेजी मे है। वह भी सरल अंग्रेजी नही कठीन भाषा है। हिंदी जानने वाले किसान भी पैसे देकर दुसरे के हाथो फार्म भरवाने को विवश है। पूर्व प्राचार्य जयनारायण प्रसाद कहते है कि हिंदी देश की गंगा है। इसको पवित्र बनाये रखना चाहिए। लोग  बताते है कि हिंदी पढकर शिक्षक व अन्य पद को सुशोभित करने वाले हिंदी की रक्षा करे। खासकर वह पद पर जाते ही हिंदी को भूल जाते है। पूर्व एचएम जयनंदन बैठा बताते है कि  हिंदी के मुश्किल शब्दों की जगह अँगरेज़ी के शब्दों ने ले ली है । लोग अंग्रेजी के शॉर्टकट भाषा का इस्तेमाल कर हिंदी की उपेक्षा कर रहे है। हिंदी ‘हिन्गलिश’ हो चली है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

भारत–बांग्लादेश सीमा पर तेज हुई फेंसिंग, लेकिन क्यों बढ़ रहा है तनाव?

KKN ब्यूरो। भारत ने बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह सुरक्षित बनाने की दिशा में...

झारखंड के तीन अद्भुत पार्क Rock Garden, Jubilee Park & Zoological Park की रहस्यमयी कहानी

क्या पत्थर बोल सकते हैं? क्या एक पार्क इतिहास की खामोश कहानी सुना सकता...

भारत के खिलाफ डीप स्टेट की साजिश और Narrative Warfare का बड़ा खुलासा

क्या भारत सिर्फ सीमा पर लड़ाई लड़ रहा है… या फिर देश के खिलाफ...

More like this

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...