मंगलवार, फ़रवरी 10, 2026 11:58 अपराह्न IST
होमKKN Specialमानव श्रृंखला पर सरकारी रिपोर्ट संदेह के घेरे में

मानव श्रृंखला पर सरकारी रिपोर्ट संदेह के घेरे में

Published on

कौशलेन्द्र झा
मीनापुर। मीनापुर में मानव श्रृंखला की लम्बाई और इसमें शामिल लोगो की संख्या को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी है। आपको बतातें चलें कि बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने सरकार को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें बताया गया है कि मीनापुर में 51. 5 किलोमीटर लम्बी मानव श्रृंखला में करीब 1 लाख 2 हजार 857 लोगो ने हिस्सा लिया।

सरकारी रिपोर्ट पर भड़के विधायक
सरकार को भेजी गयी इस रोपोर्ट से भड़के विधायक मुन्ना यादव ने बताया कि बमुश्किल दस किलोमीटर लम्बी लाइन को 51 किलोमीटर और दस हजार से भी कम लोगो को एक लाख से अधिक बता कर प्रशासन ने सरकार को गुमराह किया है। विधायक ने दावा किया है कि मानव श्रृंखला में आमलोगो के शामिल नही होने की कारणो की गहराई से पड़ताल होनी चाहिए। राजद किसान प्रकोष्ठ के नेता सच्चिदानंद कुशवाहा, छात्र नेता अमरेन्द्र कुमार और मुखिया संघ की अध्यक्ष नीलम कुमारी ने आज के मानव श्रृंखला को पूरी तरीके से विफल बताया है। राजद नेताओं ने वीडियो जारी करते हुए सिवाईपट्टी से खेमाइपट्टी तक इक्के दुक्के स्थानो को छोड़ शिवहर सड़क के खाली रह जाने का दावा किया है। उपप्रमुख रंजन कुमार सिंह की माने तो किरासन तेल और बालू की किल्लत से उपजे आक्रोश का असर मानव श्रृंखला के दौरान देखने को मिला है।
सत्ता पक्ष ने बताया सफल
इस बीच सत्ता पक्ष के नेताओं ने मानव श्रृंखला को सफल होने का दावा किया है। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता दिनेश प्रसाद, मछुआ आयोग के उपाध्यक्ष कुमार मणिभूषण निषाद, प्रमुख राधिका देवी, उपप्रमुख रंजन सिंह, जदयू के अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू, भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार, रामकुमार साह, पूर्व प्रमुख महावीर राम, मिथलेश यादव, वीणा देवी, मो. सदरूल खान, नीरज कुमार आदि ने मानव श्रृंखला को सफल बताया है।

दस रोज पहले ही करा लिया गया हस्ताक्षर
सूत्रो से खबर मिली है कि मीनापुर में मानव श्रृंखला को सफल बताने वाली रिपोर्ट दस रोज पहले ही बन कर तैयार हो चुकी थी। इसके लिए बीडीओ के निर्देश पर सरकारी कर्मियों ने पिछले दस रोज से गांव गांव घूम कर लोगो से हस्ताक्षर ले रहे थे और इसी हस्ताक्षर को आधार बता कर एक लाख से अधिक लोगो के मानव श्रृंखला में शामिल होने का रिपोर्ट सरकार को भेज दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

More like this

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

टू नेशन थ्योरी: विभाजन की वैचारिक नींव और उसका सच

धर्म के आधार पर एक राष्ट्र की परिकल्पना से लेकर भारत के बंटवारे तक KKN...

सहदेव झा…एक गुमनाम शख्सियत

अगस्त क्रांति का महानायक KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में मुजफ्फरपुर जिला का एक कस्बा है-मीनापुर...।...
00:10:01

जब मुजफ्फरपुर बना आज़ादी की जंग का गढ़: खुदीराम, शारदा और सहदेव की अनसुनी कहानी

जब भी हम स्वतंत्रता संग्राम की बात करते हैं, तो दिल्ली, बंगाल और पंजाब...

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...