होमKKN Specialलॉकडाउन की वजह से लाल टमाटर का खेतो में लगा अंबार

लॉकडाउन की वजह से लाल टमाटर का खेतो में लगा अंबार

Published on

नहीं मिल रहा है खरीददार

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर मीनापुर के सहजपुर गांव से सटे अपने खेत में टमाटर की लाली को निहारते हुए किसान ज्वाला प्रसाद कहतें है “सब बर्बाद हो गया…”। खेत में चारो ओर लाल-लाल टमाटर का अंबार लगा है। पर, लॉकडाउन की वजह से कोई खरीदार नहीं है। गांव के लोगो ने बताया कि अकेले टमाटर से यहां के किसानो को लाखो रुपये का नुकसान हो गया है। पूछने पर ज्वाला प्रसाद कहतें है कि बैंक से 4 लाख रुपये कर्ज लेकर तीन एकड़ जमीन पर टमाटर की खेती किये थे। इस वर्ष फसल अच्छा था और मार्च के दूसरे सप्ताह से पैदावार निकला भी शुरू हो गया। इस वर्ष करीब 8 से 10 लाख रुपये आमदनी की उम्मीद में पूरा परिवार खुश था।

लॉकडाउन  ने बिगाड़ा खेल

चीन से निकला कोरोना भारत में पहुंच गया और सरकार ने 22 मार्च को जनताकर्फ्यू और फिर लॉकडाउन की घोषणा कर दी। बाहर के व्यापारी का आना बंद हो गया। नजीता, 400 रुपये प्रति कैरेट बिकने बाला टमाटर 40 रुपये प्रति कैरेट बेचना पड़ रहा है। इसका भी खरीददार नहीं मिल रहा है। इसमें प्रति कैरेट 12 रुपये का मजदूरी खर्च काट दें, तो किसानो का पूंजी निकलना मुश्किल हो गया है। बतातें चलें कि एक कैरेट में 23 किलो टमाटर रखा जाता है। यानी सिर्फ तीन एकड़ में किसानो को करीब 7 लाख रुपये का नुकसान होना तय माना जा रहा है।

सब्जी उत्पादक जोन में आर्थिक तंगी

मीनापुर का यह इलाका जिले में सब्जी उत्पादक जोन के रूप में जाना जाता है। यहां करीब 50 एकड़ जमीन पर टमाटर खेती होती है और मीनापुर का टमाटर मुजफ्पुरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार में जाता है। इसके अतिरिक्त राजधानी पटना और पड़ोसी देश नेपाल में भी मीनापुर से टमाटर की सप्लाई होती रही है। किंतु, लॉकडाउन की वजह से टमाटर उत्पादक किसान मुश्किल में फंस गयें हैं। क्योंकि, टमाटर से यहां की सैकड़ो किसान परिवार की उम्मिदें जुड़ी होती है। बहरहाल, कमोवेश सभी किसानो का यहीं हाल है। किसान नीरज कुमार और राजनरायण प्रसाद सहित कई लोगो ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से टमाटर के अतिरिक्त, भिंडी, बैगन और करैला की खरीददार नहीं मिल रहा है। जाहिर है किसान दोहरी चिंता में है। इधर, तैयार फसल बिक नहीं रहा है और उधर, समय पर बैंक का कर्जा नहीं चुकाया तो आगे की फसल के लिए कर्ज मिलना मुश्किल हो जायेगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

तीस मिनट में 9 मीटर पानी! क्या हिमालय बदल रहा है?

26 अगस्त 2026 को नेपाल-चीन सीमा के पास आई विनाशकारी बाढ़ ने हिमालय की...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

More like this

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में बड़ा फैसला: साक्ष्यों के अभाव में छह आरोपी बरी, कोर्ट ने जांच और अभियोजन पर उठाए सवाल

आठ साल पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत का फैसला KKN ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर...

मीनापुर के प्रथम विधायक जनक सिंह की 112वीं जयंती पर ‘अग्रदूत’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

मीनापुर के प्रथम विधायक को श्रद्धांजलि, 'अग्रदूत' पुस्तक बनी उनकी विरासत का दस्तावेज़ KKN ब्यूरो।...

बिहार की सड़कें समय से पहले क्यों टूट जाती हैं?

जब सड़क टूटती है, तो केवल डगर नहीं बिखरता... KKN ब्यूरो। बारिश की पहली फुहार...

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

क्या ट्रंप हार गए ईरान से? स्ट्रेट ऑफ हार्मुज पर संकट, चीन की एंट्री और भारत के लिए बड़ा खेल

KKN ब्यूरो। क्या सच में Donald Trump ईरान के सामने झुक गए? क्या अमेरिका...

क्या ईरान सिर्फ एक देश है या एक ऐसी रणनीति, जिसे हराना नामुमकिन है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है… कि दशकों से प्रतिबंध झेल रहा एक...

ट्रंप की दादागिरी का असली चेहरा अब दुनिया के सामने है

KKN ब्यूरो। क्या अमेरिका मिडिल ईस्ट में फंस चुका है? क्या ट्रंप की ‘दादागिरी’...

अफगानिस्तान का नूर खान एयरबेस पर हमला: पाकिस्तान को दिया गया एक रणनीतिक संदेश

KKN ब्यूरो। दक्षिण एशिया की भू-राजनीति में कभी-कभी ऐसी घटनाएँ घटती हैं जो केवल...

क्या दुनिया एक और हिरोशिमा मोमेंट की ओर बढ़ रही है?

KKN ब्यूरो। क्या दुनिया को पता भी है कि मिडिल ईस्ट में चल रही...