होमJammu & Kashmirरिसर्च स्कॉलर मन्नान बशीर वानी निकला आतंकी

रिसर्च स्कॉलर मन्नान बशीर वानी निकला आतंकी

Published on

आतंकी सरगना सैय्यद सलाउद्दीन ने की पुष्टि

जम्मू कश्मीर। रिसर्च स्कॉलर मन्नान बशीर वानी दरअसल एक आतंकी है। पाकिस्तान में बैठे आतंकी सरगना सैय्यद सलाउद्दीन ने स्वयं इसकी पुष्टि की है। श्रीनगर की एक समाचार एजेंसी को को दिए गए बयान में सलाहुद्दीन ने कहा, मनान वानी का शामिल होना भारतीय प्रचार की पोल खोलता है कि कश्मीरी युवा बेरोजगारी और आर्थिक तंगी के कारण आतंकवादी संगठन में शामिल होते हैं।

https://youtu.be/14Irjby80Fs

उर्दू में दिए गए बयान में सलाहुद्दीन ने वानी के हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल होने की पुष्टि करते हुए कहा कि पिछले कई सालों से, शिक्षित और योग्य कश्मीरी युवा हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो रहे हैं ताकि इस आजादी के आंदोलन को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके।
आपको बता दें कि इससे पहले एके-47 राइफल के साथ मुनान बशीर वानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं। वानी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एप्लाइड जियोलॉजी में पीएचडी कर रहा था। हालांकि, पिछले कुछ दिनो से उसने यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी। पिछले साल गृह नगर उत्तर कश्मीर में आई बाढ़ के बाद जीआईएस तकनीक और रिमोट सेंसिंग को लेकर अपनी रिपोर्ट समिट की थी जिसके लिए उन्‍हें पुरस्‍कार भी मिला था।
मन्नान का एक और साथी फरार
मन्नान बशीर वानी के आतंकी संगठन हिज़्ब-उल-मुजाहिदीन में शामिल होने की खबरों के बाद उसका रूममेट मुजम्मिल हुसैन भी लापता है। हालांकि अभी तक मन्नान वानी का भी पता नहीं चल पाया है। खुफियां एजेंसियां वानी की तलाश में जुटी हुई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी तक उसके आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन में शामिल होने की बात की पुष्टि नहीं की है।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका रूममेट मुजम्मिल हुसैन जुलाई 2017 से लापता है। मुजम्मिल हुसैन जम्मू-कश्मीर के बारामूला का रहने वाला है। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुनीर खान ने कहा कि सभी चीजों की जांच की जा रही है और यह कहना अभी जल्दीबाजी होगा कि मुनीर हिज्बुल में शामिल हो गया है। हालांकि अलीगढ़ पुलिस की जांच से पता चला है कि वानी ने जनवरी 2017 में हॉस्टल में हिज्बुल का कैलेंडर बांटा था।
हथियार के साथ तस्वीर हुआ वायरल
हॉस्टल के मेस चलाने वाले ने बताया कि मन्नान को दो जनवरी को अंतिम बार देखा गया था। अलीगढ़ के एसएसपी राजेश पांडेय ने कहा कि वानी का रूममेट हुसैन पिछले साल जुलाई के बाद से नहीं आया है। बतादें कि मन्नान वानी को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने निष्कासित कर दिया है। दो दिन पहले राइफल के साथ वानी की फोटो फेसबुक पर वायरल हो गई थी। जिसमें कहा गया कि 5 जनवरी को वह हिज्बुल मुजाहिदीन के साथ जुड़ गया था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

More like this

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो लापता सैनिकों के शव बरामद

भारतीय सेना के दो लापता जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये...

सोनम वांगचुक की पत्नी ने NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

लद्दाख में चल रहे तनावों के बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...

सोनम वांगचुक: लद्दाख में हिंसा के आरोपों से लेकर राजनीतिक विवादों तक

सोनम वांगचुक का नाम लद्दाख में शिक्षा सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना...

लद्दाख में उग्र हुआ प्रदर्शन, चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर में लगाई आग

लद्दाख की राजधानी लेह में बुधवार को छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो...

Himalayan Glacier Lakes खतरे में, 400 से ज्यादा झीलें तेजी से पिघल रही हैं

भारत जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के गंभीर प्रभावों से अछूता नहीं है। हाल ही...

पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने एक अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है।...

Vaishno Devi Landslide: कटरा यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, 31 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बुधवार को...

Kathua Cloudburst: कठुआ में बादल फटने से चार की मौत, छह घायल

जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी है। रविवार तड़के कठुआ जिले के राजबाग...

बारामूला के उरी सेक्टर में मुठभेड़, हवलदार Ankit Yadav शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच...

किश्तवाड़ त्रासदी: मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा, अब तक 12 शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर की यात्रा मार्ग पर बादल फटने...

उरी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की नापाक हरकत एक...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन में तेजी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में...

कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर हुए तीन टॉप आतंकी, पहलगाम हमले से जुड़ने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ने बड़ा मोड़...

अमरनाथ यात्रा स्थगित: भारी बारिश के कारण यात्रा रोक दी गई

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पिछले 36 घंटों से जारी भारी बारिश के...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...