होमJammu & Kashmirपाक की ओर से फिर हुई गोलीबारी

पाक की ओर से फिर हुई गोलीबारी

Published on

एक जवान और चार अन्य लोग जख्मी

जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान ने लगातार तीसरे रेज संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाक रेंजर्स ने सीमा से लगे तीन जिलों में गोलियां चलाई है, इसमें एक जवान समेत चार लोग घायल हो गए है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे हुए गांवों को निशाना बनाते हुए पूरी रात गोलाबारी की है।

पाकिस्तान जान-माल को नुकसान पहुंचाने के लिए गांव को निशाना बना रहा है। हालांकि, बीएसएफ उसे मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। परग्वाल सेक्टर में बीएसएफ का एक जवान इस हमले में घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच पाकिस्तानी रेंजरों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अरनिया, रामगढ़, सांबा और हीरानगर सेक्टर में सुबह पांच बजे तक गोलीबारी की है। अधिकारी ने बताया कि इससे अखनूर के कनाचक सेक्टर में दो लोग घायल हो गए तथा एक लड़की को भी मामूली जख्म आए हैं।
पाक के इस नापाक हरकत से तंग आकर सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले करीब 9 हजार लोग सुरक्षित जगहों पर चले गए हैं और उनमें से ज्यादातर लोग अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं। वहीं 1,000 से ज्यादा लोग आर एस पुरा, सांबा और कठुआ क्षेत्रों में बने शिविरों में रह रहे हैं।
गोलीबारी के चलते जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा और अंतरार्ष्ट्रीय सीमा के नजदीक रह रहे लोगों में तनाव बना हुआ है। प्रशासन ने यहां स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से की गई अंधाधुंध गोलीबारी में दर्जनभर मवेशी भी मारे गए। पाकिस्तानी रेंजर्स ने शुक्रवार को कठुआ, सांबा और जम्मू जिलों में बीएसएफ की 20 से अधिक चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया। अंतरार्ष्ट्रीय सीमा पर आरएसपुरा, रामगढ़ और सुचेतगढ़ क्षेत्रों में शुक्रवार शाम से ही लोगों का पलायन शुरू हो गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

More like this

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में दो लापता सैनिकों के शव बरामद

भारतीय सेना के दो लापता जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये...

सोनम वांगचुक की पत्नी ने NSA के तहत गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

लद्दाख में चल रहे तनावों के बीच, जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि...

सोनम वांगचुक: लद्दाख में हिंसा के आरोपों से लेकर राजनीतिक विवादों तक

सोनम वांगचुक का नाम लद्दाख में शिक्षा सुधार और पर्यावरण संरक्षण के लिए जाना...

लद्दाख में उग्र हुआ प्रदर्शन, चार प्रमुख मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने BJP दफ्तर में लगाई आग

लद्दाख की राजधानी लेह में बुधवार को छात्रों और युवाओं का प्रदर्शन उग्र हो...

Himalayan Glacier Lakes खतरे में, 400 से ज्यादा झीलें तेजी से पिघल रही हैं

भारत जलवायु परिवर्तन (Climate Change) के गंभीर प्रभावों से अछूता नहीं है। हाल ही...

पुंछ में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने एक अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है।...

Vaishno Devi Landslide: कटरा यात्रा मार्ग पर बड़ा हादसा, 31 की मौत, कई घायल

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। बुधवार को...

Kathua Cloudburst: कठुआ में बादल फटने से चार की मौत, छह घायल

जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी है। रविवार तड़के कठुआ जिले के राजबाग...

बारामूला के उरी सेक्टर में मुठभेड़, हवलदार Ankit Yadav शहीद

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में आतंकियों और भारतीय सेना के बीच...

किश्तवाड़ त्रासदी: मचैल माता यात्रा मार्ग पर बादल फटा, अब तक 12 शव बरामद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में मचैल माता मंदिर की यात्रा मार्ग पर बादल फटने...

उरी सेक्टर में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, भारतीय जवान शहीद

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की नापाक हरकत एक...

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर, ऑपरेशन में तेजी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में...

कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर हुए तीन टॉप आतंकी, पहलगाम हमले से जुड़ने की आशंका

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकवाद के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन ने बड़ा मोड़...

अमरनाथ यात्रा स्थगित: भारी बारिश के कारण यात्रा रोक दी गई

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि पिछले 36 घंटों से जारी भारी बारिश के...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...