गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 2:20 पूर्वाह्न IST
होमHealthमीनापुर में लू लगने से दो बच्चे की मौत दो अन्य बीमार

मीनापुर में लू लगने से दो बच्चे की मौत दो अन्य बीमार

Published on

KKN Live का न्यूज एप प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। सभी अपडेट एक साथ पढ़ने के लिए आप आज ही इसे डाउनलोड कर लें।

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड के मिल्की गांव में एक मजूदर परिवार के चार बच्चे लू की चपेट में आ कर रविवार को बीमार हो गए और सोमवार को इसमें से दो की मौत हो गई। वही, बीमार अन्य दो बच्चों का मीनापुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बतातें चलें कि चारो बच्चा मिल्की के विद्यानंद साह का संतान है। फिलहाल जिनकी मौत हो गई है, उनमें विद्यानंद का पुत्र 9 वर्ष का अमित कुमार और पुत्री 12 वर्ष की अंजली कुमारी का नाम शामिल है। वहीं, विद्यानंद के ही पुत्र 6 वर्ष का अमन कुमार और पुत्री 4 वर्ष की अंशू कुमारी का मीनापुर अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। दोनों बुखार से पीड़ित हैं। हालांकि डॉक्टर ने दोनों को खतरे से बाहर बताया है। बच्चों के पिता विद्यानंद मारपीट के एक मामले में जेल में बंद हैं।
अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके पांडेय ने मौत का कारण लू लगना बताया है। स्मरण रहे कि चारों बच्चे रविवार को दिनभर धूप में गेंहू की कटनी व दौनी करने गई अपनी मां विभा देवी के साथ खेत में ही थे। देर शाम को सभी बच्चो को बुखार हो गया। महिला ने गांव के क्वैक से बच्चों का इलाज कराया। सुबह होते-होते बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। चारों को आनन फानन में मीनापुर अस्पताल लाया गया। यहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया है। साथ ही अमन व अंशू को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बच्चों की मौत के बाद मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. एके पांडेय के नेतृत्व में दस सदस्सीय टीम गांव में कैंप लगायी। इसमें माधवी कुमारी चार वर्ष, अंशू कुमारी 11 वर्ष, आयुष कुमार नौ वर्ष, प्रिंस कुमार सात वर्ष, अजित कुमार 13 वर्ष, अभिजीत कुमार 11 वर्ष, सुषमा कुमारी 12 वर्ष, रोहित कुमार 12 वर्ष, मुन्नी कुमारी छह वर्ष, शोभा कुमारी 12 वर्ष, सुहानी कुमारी छह वर्ष व लालती देवी 25 वर्ष का इलाज किया गया। डॉ. पांडेय ने बताया कि सभी लोग स्वस्थ हैं। चार बच्चों के अलावा गांव में कोई बीमार नहीं मिला।
बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही सिविल सर्जन के आदेश पर सदर अस्पताल के मलेरिया पदाधिकारी डॉ. हरेन्द्र कुमार आलोक के नेतृत्व में चार सदस्सीय टीम गांव पहुंची। पूरे मामले की जांच की है। बाद में डॉ. हरेन्द्र कुमार ने बताया कि लू लगने से बच्चे बीमार पड़े थे। इनमें दो की मौत हो गई। जांच टीम रिपोर्ट सिविल सर्जन को सौंपेगी।
विधायक ने की मुआवजा देने की मांग
मिल्की पहुंचे विधायक मुन्ना यादव ने पीड़ित को ढांढ़स बंधाया। परिवार की स्थिति को देखते हुए डीएम से मृतक के परिजन को पारिवारिक लाभ व कबीर अंत्येष्टि योजना की राशि देने का आग्रह किया। साथ ही गांव में चूना और डीडीटी का छिड़काव करने की मांग की। विधायक ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत में डीएम ने कार्रवाई की आश्वासन दिया है। वहीं स्थानीय मुखिया चन्देश्वर साह ने बताया कि बच्चों के पिता विद्यानन्द साह मारपीट के एक मामले में जेल में हैं। परिवार की स्थिति काफी दैनिय है। बच्चों की मां खेत में मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...

डैंड्रफ से राहत पाने का आसान घरेलू उपाय, नारियल तेल और नींबू का कमाल

डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या उम्र...