Home Health महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मिले संकेत

महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के मिले संकेत

कम्युनिटी ट्रांसमिशन

बड़ी संख्या में ठीक हो रहे है मरीज

KKN न्यूज ब्यूरो। महाराष्ट्र में कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन यानी सामुदायिक प्रसार के संकेत मिले है। इसको थर्ड स्टेज के नाम से भी जाना जाता है। महाराष्ट्र डिजीज सर्विलांस ऑफिसर डॉक्टर प्रदीप आवटे ने इसके संकेत दिये हैं। हालांकि, स्थिति को नियंत्रण में बतायी गई है और इससे घबराने की कोई जरुरत नहीं है। बहरहाल, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस केसों की संख्या 22 हजार के पार चली गई है। राज्य में 832 लोगों की मौत हो चुकी है और 4199 मरीज ठीक हुए हैं।

क्या कहा डॉ. आवटे ने

डॉ. आवटे ने कहा कि हमें मुंबई और महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के क्लस्टर केस मिल रहें हैं। केवल मुंबई नहीं, बल्कि महाराष्ट्र के कुछ दूसरे हिस्सों में भी कोरोना के कम्युनिटी ट्रांसमिशन के सबूत मिले हैं। लेकिन संपूर्ण परिदृश्य कल्स्टर केसों का ही है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोविड-19 के मरीजों की तेजी से बढ़ती संख्या को लेकर आवटे ने कहा कि मुंबई का केस देश के दूसरे हिस्सों की तुलना में बहुत अलग है। यह जनसंख्या का घनत्व अधिक है और विशिष्ट सामाजिक-आर्थिक महत्व है। उन्होंने कहा कि यह महाराष्ट्र की राजधानी है। इसका सामाजिक आर्थिक स्थान भी देश के दूसरे मेट्रो शहरों से अलग है। इसका जनसंख्या घनत्व अधिक है। प्रति वर्ग किलोमीटर में यहां 20 हजार लोग रहते हैं। यह एक मुख्य कारण है जिसकी वजह से मुंबई में कोरोना के सबसे अधिक केस मिल रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version