Home Health भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हुई

भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हुई

कोरोना

दुनिया के 1,48,051 लोग जांच के दायरे में

KKN न्यूज ब्यूरो। चीन से फैला कोरोना वायरस अब तक 145 देश के 1,48,051 लोग इस वक्त कोरोना की चपेट में है। भारत में भी कोरोना का कहर अब तेजी से पैर पसार रहा है। इस वक्त भारत के चार हजार लोग संदेह के दायरे में है और उनका जांच चल रहा है। जबकि, भारत में कोरना वायरस के 84 मरीजों की पुष्टि हो गई है। इसी के साथ दो लोगो की मौत होने से हड़कंप मच गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मरने वालो में दिल्ली और कर्नाटक में हुई एक-एक व्यक्ति की मौत के मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की पुष्टि

भारत के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए 84 लोगों के संपर्क में आए 4,000 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है। साथ ही कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाए गए सात लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सऊदी अरब से हाल में लौटे कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की गुरुवार को मौत हो गई थी। जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित दिल्ली की 68 वर्षीय एक महिला की शुक्रवार की रात राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मृत्यु हो गई है। महिला का पुत्र विदेश से आया था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव अनिल मलिक ने कहा था कि भारत-नेपाल सीमा की केवल चार चौकियां संचालित रहेंगी और भूटान तथा नेपाल के नागरिकों के लिए देश में वीजा मुक्त प्रवेश जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि करतारपुर गलियारे को बंद करने का निर्णय विचाराधीन है।

इन राज्यो में हुई कोरोना की पुष्टि

दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के सात मामले और उत्तर प्रदेश में 11 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में कोरोना वायरस के छह मरीज जबकि महाराष्ट्र में 14 और लद्दाख में तीन मरीज हैं। इसके अलावा राजस्थान, तेलंगाना, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर, आंध प्रदेश और पंजाब से एक-एक मामला सामने आया है। केरल में कोरोना वायरस के 19 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें से तीन मरीजों को पिछले महीने इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई थी। मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 84 पुष्ट मामलों में 17 विदेशी नागरिक शामिल हैं। इनमें इटली के 16 पर्यटक और कनाडा का एक नागरिक है।

डब्लूएचओ ने किया महामारी घोषित

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 यानी कोरोना को एक महामारी घोषित किया है। उधर, सुपर पावर अमेरिका और स्पेन ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी है। इटली में कोरोना वायरस के संक्रमण से 250 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ पिछले 24 घंटों में मृतकों की कुल संख्या 1,266 हो गई। साथ ही, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 17,660 हो गई है। फ्रांस में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 18 लोगों की मौत होने से कुल मृतक संख्या 79 पहुंच गई। इस बीच, लंदन से प्राप्त एक खबर के मुताबिक कोरोना वायरस से बढ़ते खतरे को देखते हुए लंदन मैराथन को चार अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया है।

145 देशो में जन जीवन प्रभावित

चीन में करीब तीन महीने पहले दस्तक देने के बाद अब वैश्विक महामारी का रूप धारण कर चुका कोरोना वायरस संक्रमण 5 हजार से अधिक लोगों की जान ले चुका है। करीब 145 देशो के 1,48,051 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के दिन-ब-दिन बढ़ते प्रकोप के कारण विश्वभर में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्कूल, कॉलेज, कार्यालय, स्टेडियम बंद हो रहे हैं और वित्तीय एवं आर्थिक गतिविधियों पर इसका बहुत बुरा असर पड़ने लगा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version