दरभंगा। छात्राओं के रैगिंग को लेकर बिहार एक बार फिर से चर्चा में है। घटना दरभंगा मेडिकल कॉलेज के ओल्ड लेडीज हॉस्टल की है। रैगिंग का मामला प्रकाश में आते ही कॉलेज प्रशासन ने तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं को 25-25 हजार रुपये का सामूहिक दंड लगा दिया है। दरअसल प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने एमसीआई को पत्र लिख कर न्याय की मांग की थी। इसके बाद प्राचार्य डॉ. आर के सिन्हा ने रैगिंग को लेकर कठोर कार्रवाई की है।
निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने पर संबंधित छात्राओं को कॉलेज से सस्पेंड करने का निर्णय लिया गया है। डॉ. सिन्हा ने इसकी पुष्टि की। बहरहाल रैगिंग का मामला सामने आने पर दरभंगा मेडिकल कॉलेज को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। हालांकि पत्र भेजने वाली छात्रा का नाम गुप्त रखा गया है। सामूहिक दंड लगाने के बाद कॉलेज प्रशासन ओल्ड लेडीज होस्टल की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखे हुए है। वहां की पल-पल की जानकारी हासिल की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रैगिंग का मामला प्रकाश में आते ही कैंपस में लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। कॉलेज व अस्पताल के विभिन्न विभागों में भी पूरे दिन इसी को लेकर चर्चा होती रही।
This post was last modified on नवम्बर 19, 2017 8:02 अपराह्न IST 20:02
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More