होमHealthगोरीगामा में कैंसर विशेषज्ञों की टीम भेजने को प्रभारी ने लिखा पत्र

गोरीगामा में कैंसर विशेषज्ञों की टीम भेजने को प्रभारी ने लिखा पत्र

Published on

प्रारंभिक जांच में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की आशंका

कौशलेन्द्र झा
मीनापुर। कैंसर का कहर झेल रहे गोरीगामा व टेंगराहां गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मीनापुर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीएम मिश्रा, स्वास्थ्य प्रबंधक दिलिप कुमार व केयर प्रबंधक अमलेश कुमार की संयुक्त टीम ने गांव के कैंसर पीड़ितों की सुध ली। प्रारंभिक जांच में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की आशंका जतायी गई है।
प्रभावित गांव पहुंची टीम ने कैंसर फैलने के कारणों की जानकारी जुटाई। मरीजों से बातचीत व इलाज के बारे में पूछताछ की। टीम का नेतृत्व कर रहें डॉ. सीएम मिश्रा ने बताया कि पेयजल में मौजूद आर्सेनिक के मात्रा की जांच के लिए पीएचईडी विभाग को पत्र लिखा गया है। प्रारंभिक जांच में पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की बात सामने आयी है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में हुई जांच में भी आर्सेनिक अधिक होने की बात सामने आयी है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग व जिला के वरीय अधिकारियों को भेजा जाएगा। प्रभारी ने पत्र लिखकर कैंसर विशेषज्ञों की टीम को विशेष जांच के लिए गांव में भेजने की आवश्यकता जताई गई है। डॉक्टरों ने बताया कि आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
गोरीगामा में हर माह बिक रहा लाखों रुपये का पानी
कैंसर के प्रकोप से बचने के लिए गोरीगामा व टेंगराहां के लोग आरओ का पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं। हालांकि गांव के सभी लोग पानी खरीदने में सक्षम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में हर माह डेढ़ लाख रुपये से अधिक का पानी बिक रहा है।
गोरीगामा के उपमुखिया उमाशंकर सिंह, शिक्षक विवेक कुमार व आंशुमन सहित कई लोगों ने बताया कि पूर्व में जांच में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की बात सामने आयी थी। इसके बाद भय से गांव के करीब 150 परिवार पानी खरीद कर पीते है। मीनापुर अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सीएम मिश्रा ने भी गांव में कैंसर फैलने में पानी में आर्सिनिक की मात्रा अधिक होने की आशंका जाहिर की है। जानकारी हो कि पिछले एक दशक में गोरीगामा व टेंगराहां गांव के 31 लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। इससे गांव में दहशत का माहौल है। गांववालों ने सभी अधिकारी व राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख कर गांव में कैंसर फैलने के कारणों की जांच कराने व इसकी स्थायी निदान कराने की गुहार लगाई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

चीन का अगला निशाना अरुणाचल प्रदेश? तिब्बत से ताइवान तक की रणनीति

क्या तिब्बत से ताइवान तक चीन की रणनीति में कोई समानता दिखाई देती है?...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

More like this

ध्वनि प्रदूषण: जुलूस आगे बढ़ता रहा… लेकिन, कानों में पड़ने वाला शोर वहीं रह गया

डीजे की धुन पर नाचते बच्चों को देखकर भीड़ तालियां बजाती है। किसी को...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...