होमHealthघर पर बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के आसान आफ्टर-वॉश नुस्खे

घर पर बालों को सिल्की और शाइनी बनाने के आसान आफ्टर-वॉश नुस्खे

Published on

शैंपू करने के बाद बाल कई बार रूखे, बेजान और फ्रिजी हो जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग केमिकल वाले कंडीशनर का सहारा लेते हैं, लेकिन उनका लगातार इस्तेमाल बालों को कमजोर और टूटने वाला बना देता है। अगर आप चाहते हैं कि बाल नैचुरली सिल्की और सॉफ्ट रहें और हेयरफॉल से भी बचें, तो घर और किचन में मौजूद कुछ चीजों से तैयार आफ्टर-वॉश रिंस का इस्तेमाल करें। ये नुस्खे बालों की नैचुरल शाइन वापस लाने के साथ ही उन्हें हेल्दी बनाएंगे।

Apple Cider Vinegar रिंस

एक कप Apple Cider Vinegar को दो कप पानी में मिलाएं। शैंपू के बाद इस मिश्रण से बाल धोएं। इससे स्कैल्प का pH लेवल बैलेंस होता है और डैंड्रफ, खुजली जैसी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही धूल-मिट्टी और पॉल्यूशन से खराब हुए बालों का टेक्सचर सुधरता है और उनमें नैचुरल शाइन आती है।

Green Tea रिंस

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है। दो से तीन कप पानी में ग्रीन टी डालकर उबालें, फिर छानकर ठंडा कर लें। शैंपू के बाद इस पानी से बाल धोएं। इससे बालों में ग्लॉस आता है, उलझन कम होती है और हेयरफॉल घटता है।

Rice Water रिंस

कोरियन हेयर केयर का पॉपुलर सीक्रेट Rice Water है। चावल को 24 घंटे पानी में भिगो दें और अगले दिन उस पानी को छान लें। शैंपू के बाद इस पानी को बालों पर लगाएं और फिर साफ पानी से धो लें। यह बालों को मजबूत बनाने के साथ उन्हें सिल्की और शाइनी बनाता है।

Hibiscus Flower रिंस

गुड़हल के फूल में मौजूद नैचुरल म्यूसीलेज बालों को कंडीशन करता है। तीन से चार गुड़हल के फूल एक लीटर पानी में उबालें। जब पानी गाढ़ा हो जाए, तो उसे छानकर ठंडा करें। शैंपू के बाद इस पानी से बाल धोएं। इससे बाल सॉफ्ट बनेंगे और उनमें नैचुरल शाइन आएगी।

Black Tea रिंस

अगर आप बालों में नेचुरल शाइन के साथ हल्का डार्क टोन चाहते हैं, तो ब्लैक टी रिंस ट्राय करें। पानी में ब्लैक टी डालकर उबालें, फिर छानकर ठंडा कर लें। शैंपू के बाद इस पानी से बाल धोने से बाल शाइनी होते हैं और नेचुरल डार्कनेस में सुधार आता है।

इन नैचुरल आफ्टर-वॉश रिंस का नियमित इस्तेमाल बालों को सिल्की, सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, ये केमिकल कंडीशनर पर निर्भरता कम कर बालों को लंबे समय तक नुकसान से बचाते हैं।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

More like this

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...

बिहार का पलायन: क्या रोज़गार की तलाश में निकलती पीढ़ियां कभी लौटेंगी?

बिहार के किसी छोटे से गांव में शाम ढलते ही अगर आप बस अड्डे,...

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

एक सच, दो नज़रिया: दिमाग की गलती, समाज का असर या सोच का खेल?

क्यों एक ही तथ्य किसी को अवसर लगता है, तो किसी को खतरा? क्या...

बिहार की सड़कें बन गईं मौत की सड़क? 5 साल में 34% बढ़े हादसे, 9,347 लोगों की गई जान

आंकड़ों का एक्स-रे: दुर्घटनाएं बढ़ीं, मौतें उससे भी तेज बढ़ीं KKN ब्यूरो। एक सड़क। एक...

लग गया ट्रांसफार्मर; किसानों की लड़ाई रंग लाई

जिस समस्या के समाधान की उम्मीद किसानों ने लगभग छोड़ दी थी, आखिरकार उसी...

बिहार की बाढ़: पानी उतर जाएगा, लेकिन कब तक पटरी पर लौटेंगी लोगों की जिंदगी?

क्या बाढ़ आने के बाद नाव भेज देना, राहत शिविर खोल देना और कुछ...