रविवार, मई 17, 2026 10:13 पूर्वाह्न IST
होमHealthमीनापुर के गोरीगामा में कैंसर का कहर

मीनापुर के गोरीगामा में कैंसर का कहर

Published on

दस वर्षों में हुई 31 लोगो की मौत, 5 अभी भी बीमार

कौशलेन्द्र झा
मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड की गोरीगामा पंचायत में कैंसर कहर बरपा रहा है। दस वर्षों में पंचायत के गोरीगामा व टेंगराहां गांव में 31 कैंसर मरीजों की जान जा चुकी है। पिछले एक साल में इस जानलेवा कैंसर से आठ लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 16 महिलाएं हैं। आज भी पंचायत की एक महिला सहित पांच लोग कैंसर से अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो उनलोगों ने समय-समय पर इसकी शिकायत की लेकिन कोई सुध लेने नहीं आया।
इसी साल फरवरी में बीडीओ ने स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया था। लेकिन डॉक्टरों की कोई टीम नहीं आई। कुछ दिन बाद पीएचईडी की एक टीम पानी की जांच करने गांव में पहुंची। ग्रामीण विवेक कुमार ने बताया कि जांच टीम ने पानी में आर्सेनिक की मात्रा अधिक होने की आशंका जता रही थी। लेकिन इस दिशा में आगे कोई ठोस पहल नहीं हुई। गोरीगामा की मुखिया अनामिका ने बताया कि उनके परिवार से अबतक दो लोगों की मौत कैंसर से हो चुकी है। इस संबंध में कई बार प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा गया लेकिन कोई जबाव नहीं मिला।
इन लोगों का चल रहा है इलाज
रामनरेश सिंह (55), बिन्देश्वर साह (55), नंदकिशोर राय (60), गीता देवी (45) और अजय कुमार (35) कैंसर से पीड़ित है। सभी का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है।
कैंसर से इनकी हो चुकी है मौत
टेंगराहां की नीलम देवी, इंदू देवी, रामभजन पंडित, रामश्रेष्ठ राय, सुभद्रा देवी, उदय लक्ष्मी, नगीना देवी, रामकिशोर सिंह, फूलदेवी, रामकली देवी, गणेश सिंह, नागेन्द्र सिंह, कुशमी देवी, इंन्द्रदेव साह, यदु सिंह, महेश सिंह, दुलारी देवी, नीतु कुमारी, कारो देवी, ममता देवी, यदुनाथ साह, वंदना कुमारी, चन्द्रकला देवी, सिहांसन देवी व मीणा देवी की कैंसर से मौत हो चुकी है। वहीं गोरीगामा के शिवशंकर सिंह, लक्ष्मेश्वर सिंह, कपीलदेव नारायण सिंह, वालेश्वर सिंह, उदय नारायण सिंह और संजय सिंह शामिल है।
मीनापुर अस्पताल के प्रभारी डॉ. सीएम मिश्रा ने बताया कि गोरीगामा पंचायत की स्थिति के बारे में पहले भी सिविल सर्जन को पत्र लिखा गया था। वरीय अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया था। फिर से पत्र लिख कर स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञों की टीम से जांच कराने की मांग करेंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार की अर्थव्यवस्था: तेज़ रफ्तार विकास के पीछे छिपी गरीबी, पलायन और संभावनाएं

क्या बिहार सचमुच बदल रहा है? या आंकड़ों की चमक के पीछे अब भी...

जानिए, क्या है मुजफ्फरपुर की शाही लीची का रहस्य

क्या आपने कभी सोचा है कि बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची को पूरी...

बिहार में ‘सम्राट कैबिनेट’ का बड़ा दांव, निशांत को स्वास्थ्य तो बीजेपी के पास गई शिक्षा की कमान

KKN ब्यूरो। बिहार की नई सत्ता व्यवस्था अब पूरी तरह आकार ले चुकी है।...

चांडिल डैम का डरावना सच | क्या सच में सुनाई देती हैं चीखें?

क्या सच में Chandil Dam के आसपास रात में रहस्यमयी आवाजें सुनाई देती हैं?...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...

डैंड्रफ से राहत पाने का आसान घरेलू उपाय, नारियल तेल और नींबू का कमाल

डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या उम्र...