शुक्रवार, जून 20, 2025
होमHealthबिहार का सीवान बना कोरोना का हॉटस्पॉट

बिहार का सीवान बना कोरोना का हॉटस्पॉट

Published on

सीवान में मिले कोरोना के 29 मामले

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिहार में अभी तक 64 लोगो में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से अकेले सीवान के 29 लोग शामिल है। हालांकि, इसमें से पांच ठीक भी हुयें है। लिहाजा, सीवान को बिहार का वुहान कहा जाने लगा है। सरकार ने सीवान को कोरोना संक्रमण के हॉटस्‍पॉट के रूप में चिन्हित करके जिला को सील कर दिया है।

अस्पताल से भागी संदिग्ध

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में भर्ती सीवान की एक संदिग्‍ध महिला मरीज अस्‍पताल से भाग गई है। संदिग्ध के अस्पताल से भागने की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मरीज की तलाश शुरू कर दी है। किंतु, रविवार की दोपहर बाद तक उसका पता नहीं चल सका है। इस बीच सरकार ने एहतियातन शहर और ग्रामीम क्षेत्रों की कई सड़कों को सील कर दिया गया है।

ड्रोन से हो रही है निगरानी

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ कर 64 हो गई है। इनमें सीवान के 29 मामले शामिल हैं। बिहार में कोरोना के इस हॉटस्‍पॉट पर राज्‍य सरकार की खास नजर है। यहां लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन कराया जा रहा है। सीमाएं सील कर दी गईं हैं तथा ड्रोन से निगरानी की जा रही है। कई सड़कों को ग्रामीणों ने बांस-बल्ला बांध कर स्वयं से सील कर दिया है। बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। शहर के पुरानी बाजार, पुरानी मस्जिद, काजी बाजार की ओर जाने वाली सड़क को भी ग्रामीणो ने बांस-बल्ला से घेर कर सील कर दिया है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

TRP Ratings सप्ताह 23, 2025: फिर नंबर 1 पर रहा ‘अनुपमा’

KKN गुरुग्राम डेस्क | BARC (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) द्वारा जारी सप्ताह 23 की TRP रेटिंग्स में...

आज का राशिफल 20 जून 2025: जानिए शुक्रवार को किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन

KKN गुरुग्राम डेस्क | आज शुक्रवार है और ग्रह-नक्षत्रों की चाल कुछ खास संकेत...

बिहार के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पूरे राज्य में वज्रपात और आंधी की चेतावनी

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार में मानसून ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर...

बिहार के 81 हजार सरकारी स्कूलों में मिलेगा टैबलेट, शिक्षकों को दी जाएगी डिजिटल ट्रेनिंग

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार सरकार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और...

More like this

स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं ये 3 विटामिन: जानिए विटामिन D, B12 और C की कमी के लक्षण

KKN गुरुग्राम डेस्क | हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के...

टमाटर खाने से रोक क्यों रही है अमेरिकी सरकार?

KKN गुरुग्राम डेस्क | अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने देशभर के...

मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल पर 5 लाख का जुर्माना: मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही से महिला की आंख की रोशनी गई

KKN गुरुग्राम डेस्क | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्थित एक प्रतिष्ठित आई हॉस्पिटल...