रविवार, मार्च 15, 2026 10:08 पूर्वाह्न IST
होमHealthमीनापुर में दो दशक से बंद पड़ा है आयुर्वेदिक औषधालय

मीनापुर में दो दशक से बंद पड़ा है आयुर्वेदिक औषधालय

Published on

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर प्रखंड के रामपुरहरि गांव स्थित आयुर्वेदिक औषधालय पिछले 22 वर्षों से बंद पड़ा है। दो दशक पहले तक स्वास्थ लाभ लेने के लिए जहां भीड़ उमड़ती थी। वहां आज चारों ओर विरानी पसरी है। प्रखंड के जनप्रतिनिधि औषधालय को पुर्नजीवित करने की मुहिम शुरू की है। इसके पुर्नजीवित होने से लोगों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।

विदित हो कि वर्ष 1924 में रामपुरहरि में आयुर्वेदिक औषधालय की स्थापना की हुई थी। यह औषधालय तीन एकड़ जमीन पर फैला था। हालांकि, इसमें से अधिकांश जमीन पर आज लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि 1988 तक स्वास्थ्य लाभ के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचते थे। इसके कुछ समय बाद यहां दवा का आवंटन बंद हो गया और औषधालय की हालत खराब होने लगी। 1990 में औषधालय के कंपाउंडर की मौत हो गई और 2008 में अस्पताल की सुरक्षा में तैनात चौकीदार की भी मौत हो गई। इसके बाद से औषधालय विरान हो गया। तात्कालीन चिकित्सा पदाधिकारी डा. दिनेश कुमार सिंह ने उस वक्त के डीडीसी व डीएम को कई पत्र लिख कर स्थिति से अवगत कराया। लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया। एक बार फिर से जनप्रतिनिधियों ने औषधालय को चालू कराने के लिए प्रयास शुरू किया। छात्र राजद के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने कोर्ट में परिवाद दायर की है। इस परिवाद में औषधालय को चालू कराने के लिए कोर्ट से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
आज भी मौजूद हैं दुर्लभ औषधीय पौधे
रामपुरहरि के आयुर्वेदिक औषधालय भले ही पिछले दो दशक से बंद पड़ा है। लेकिन इसके परिसर में आज भी दुर्लभ औषधीय पौधे मौजूद हैं। इसमें अर्जुन, अशोक, आंवला, हर्रे, बहेड़ा, गम्भार, सोनापाटा, नीम, बेल, बाकस, गनियार, तेंदू, गन्ध पसार, बरियार, अतिवला, पत्थरचूर और कूदस जैसे दुलर्भ औषधीय पौधे शामिल है। बताया गया कि इन्हीं पौधों से यहां औषधी भी तैयार की जाती थी। अब स्थानीय लोग इन औषधीय पौधों को जलावन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

ईरान पर अमेरिकी हमला या चीन को घेरने की रणनीति?

KKN ब्यूरो। क्या मिडिल ईस्ट में उठती हर जंग की आग के पीछे कोई...

मिडिल ईस्ट की जंग: क्या दुनिया की इंटरनेट नसों पर कब्ज़े की लड़ाई शुरू हो चुकी है?

KKN ब्यूरो। क्या आपने कभी सोचा है कि मिडिल ईस्ट की हर जंग का...

क्या दुश्मन भारत का सैटेलाइट गिरा सकता है? क्या है स्पेस वॉर का खतरनाक सच

कल्पना कीजिए—अगर अचानक भारत का कोई सैटेलाइट अंतरिक्ष में काम करना बंद कर दे...

क्या तेहरान से शुरू होगी नई विश्व व्यवस्था? जानिए मिडिल ईस्ट की जंग का असली खेल

मिडिल ईस्ट में उठती युद्ध की लपटें क्या सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई हैं… या...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...

डैंड्रफ से राहत पाने का आसान घरेलू उपाय, नारियल तेल और नींबू का कमाल

डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या उम्र...