Home Health अधेर के पेट से निकला 72 सिक्का

अधेर के पेट से निकला 72 सिक्का

ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर भी हैरान

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर जिले में ऑपरेशन के दौरान एक व्यक्ति के पेट से 72 सिक्का निकलने के बाद फिलहाल यह चर्चा का विषय बन गया है। बतातें चलें कि 50 साल के एक आदिवासी व्यक्ति का आपरेशन कर डाक्टरों ने उसके पेट से 72 सिक्के निकाले हैं। डाक्टरों के अनुसार कुछ मानसिक बीमारी के कारण व्यक्ति लंबे समय से सिक्के निगल रहा था।

आपरेशन करने वाली टीम के प्रमुख डा. अमित केले के मुताबिक कृष्ण सोमलया सांबर दुर्लभ रोग मेटलोफगिया से पीड़ित था। इस रोग के मरीजों में धातु की चीजें निगलने की प्रवृति होती है। उन्होंने बताया कि पीड़ित व्यक्ति सांबर पालघर के तलसारी तालुका में थोराटपाडा का निवासी है। डॉक्टर ने बताया कि सांबर करीब 20 साल से इस रोग से पीड़ित रहा है। उन्होंने बताया कि यह आपरेशन गुरूवार को हुआ और करीब साढे तीन घंटे चला। सांबर की स्थिति में सुधार हो रहा है और उसे जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version