Home Entertainment दिलो पर राज करने वाली श्रीदेवी का हुआ निधन

दिलो पर राज करने वाली श्रीदेवी का हुआ निधन

दुबई। दिलो पर राज करने वाली बॉलीवुड की सैक्सी गर्ल के नाम से प्रचलित और बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार श्रीदेवी का शनिवार देर रात दुबई में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ दुबई में एक शादी में शामिल होने के लिए गई थीं। वहीं पर उन्हें शनिवार रात करीब 11 बजे हार्टअटैक आया और उनका निधन हो गया।

मौत के वक्त उनके पति बोनी कपूर और बेटी खुशी उनके साथ थीं। श्रीदेवी के निधन की खबर मिलने के बाद मुंबई स्थित उनके घर पर लोग जमा होने शुरु हो गए। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी उनके साथ दुबई नहीं जा सकीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह किसी शुटिंग में व्यस्त थीं।
बतातें चलें कि बॉलीवुड में दस्तक देने से पहले श्रीदेवी ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ मूवीज में भी काम किया था। उन्होंने बतौर बाल कलाकर अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद उन्होंने भारत की पहली महिला सुपरस्टार का सफर तय किया। साल 2013 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा था। 90 के दशक में आई उनकी मूवीज चांदनी, लम्हें, मिस्टर इंडिया, नगीना और कई मूवीज ने उन्हें भारतीय दर्शकों की पंसदीदा एक्ट्रेस बना दिया था। उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लिया और फिर इंग्लिश-विंग्लिश से बॉलीवुड में वापसी की। उनकी आखिरी फिल्म मॉम साल 2017 में रिलीज थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version