बुधवार, फ़रवरी 18, 2026 3:06 अपराह्न IST
होमEntertainmentसगाई की खबर के बाद रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी

सगाई की खबर के बाद रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी

Published on

साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की सगाई की खबरें इस समय इंटरनेट पर छाई हुई हैं। खबर है कि इस पॉपुलर कपल ने अपने रिश्ते को सगाई में बदल दिया है। उन्होंने परिवार और दोस्तों के सामने एक-दूसरे को अंगूठी पहना दी है। यह भी चर्चा है कि वे अगले साल फरवरी 2026 में शादी करने वाले हैं। इन सब खबरों के बीच रश्मिका मंदाना का पहला पोस्ट वायरल हो रहा है।

फैंस उम्मीद कर रहे थे कि वह अपनी सगाई के बारे में कुछ बोलेंगी। लेकिन रश्मिका ने अपनी आने वाली फिल्म ‘थामा’ से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। इस पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में फैंस उनसे सवाल-जवाब कर रहे हैं।

फिल्म ‘थामा’ पर फोकस

रश्मिका मंदाना जल्द ही फिल्म ‘थामा’ में फीमेल लीड रोल निभाती नजर आएँगी। इस मूवी का ट्रेलर पहले ही आ चुका है। अब इसका गाना ‘तुम मेरे ना हुए’ इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने ने कुछ ही दिनों में ट्रेडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। रश्मिका मंदाना ने इसी गाने से जुड़ा एक किस्सा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया है। उन्होंने गाने की शूटिंग के दौरान की कई तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

रश्मिका ने शेयर किया स्पेशल मैसेज

एक्ट्रेस ने बताया कि यह मूवी का गाना असल में प्लान्ड नहीं था। इसे अचानक शूट करने के बारे में सोचा गया था। रश्मिका ने अपने पोस्ट में एक स्पेशल मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा कि वे करीब 10-12 दिनों से एक कमाल की जगह पर शूटिंग कर रहे थे। लास्ट डे पर उनके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर्स को एक शानदार आइडिया आया।

उन्होंने कहा, “रुको, हम यहाँ एक गाना क्यों नहीं शूट करते?” यह जगह शानदार लोकेशन है तो क्यों न इसका इस्तेमाल किया जाए। रश्मिका ने भी सोचा ‘क्यों नहीं’। हमने करीब 3-4 दिनों में यह सब कंप्लीट कर डाला। आखिर में जब यह गाना रेडी हुआ तो हम सभी हैरान थे।

टीम वर्क की तारीफों के बांधे पुल

रश्मिका ने अपनी पोस्ट में पूरी टीम की तारीफ की है। उन्होंने सभी डांसर्स, कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट, सेट के लोगों को धन्यवाद दिया। लाइट्स डिपार्टमेंट, डायरेक्शन डिपार्टमेंट और प्रोडक्शन डिपार्टमेंट को भी शाउट आउट दिया। उन्होंने लिखा कि यह गाना आपकी कड़ी मेहनत की वजह से ही संभव हो पाया है।

कमेंट सेक्शन में सगाई के सवाल

यह पोस्ट भले ही सगाई के बारे में नहीं हो। लेकिन कमेंट सेक्शन में लोग उनसे सगाई के बारे में लगातार सवाल कर रहे हैं। जनता उनसे विजय देवरकोंडा को लेकर सवाल-जवाब कर रही है। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि ‘सगाई की तस्वीरें डालो रश्मिका’। वहीं कई लोग उन्हें बधाई देते भी नजर आए।

ऐसे में फैंस को अब भी इंतजार है। वे जानना चाहते हैं कि कब यह कपल इस बारे में खुलकर अनाउंसमेंट करता है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पर्सनल लाइफ अभी इंटरनेट की सबसे बड़ी खबर बनी हुई है। साउथ सुपरस्टार्स के फैंस आधिकारिक बयान का इंतजार कर रहे हैं। यह सगाई की रूमर ने फिल्म प्रमोशन से ज्यादा ध्यान खींचा है।

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

More like this

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

सैयारा की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी : वैलेंटाइन डे से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

भारतीय सिनेमा के लिए पिछला साल रोमांस और भावनाओं से भरा रहा था। साल...

Mardaani 3 vs Mardaani 2 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 इस समय बॉक्स ऑफिस पर अहम...

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहें तेज

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Jennifer Winget एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को...

Border 2 Box Office Update : तीन दिन में 100 करोड़ पार, गणतंत्र दिवस पर कमाई और बढ़ने की उम्मीद

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 ने...

Mardaani 3 : शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट रहीं Rani Mukerji, OTT रिलीज को लेकर अपडेट

Rani Mukerji एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही...

स्टार प्लस के शो अनुपमा में आएगा बड़ा मोड़ : सोशल मीडिया से पलटेगा खेल, अनुपमा को मिलेगी नई ताकत

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़...

Border 2 Update : वरुण धवन की आलोचना पर सुनील शेट्टी का जवाब

फिल्म Border 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह...

Netflix पर आज ट्रेंड कर रहीं टॉप फिल्में, De De Pyaar De 2 बनी नंबर वन

शनिवार को Netflix पर देशभर में फिल्मों की जबरदस्त viewing देखने को मिली। अलग-अलग...

3 इडियट्स से मिली सीख : आमिर खान अब फिल्मों के टाइटल हिंदी में क्यों रखते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Aamir Khan अपनी फिल्मों को लेकर बेहद सोच समझकर फैसले...

कैसे कभी खुशी कभी गम फिल्म का बोले चूड़ियां गाने ने पूरी फिल्म का Budget पार कर दिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम आज भी दर्शकों...

Karan Johar ने Netflix पर Haq देखने के बाद जताए गहरे भाव

फिल्ममेकर Karan Johar ने Netflix पर फिल्म Haq देखने के बाद एक भावुक पोस्ट...

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति से बंधें शादी के बंधन में

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत...

‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर के एक्शन अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ओ रोमियो का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया...

फिल्म हिना की एक्ट्रेस जेबा बख्तियार : शोहरत के साथ निजी जिंदगी की अनसुनी कहानी

साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म हिना दर्शकों के बीच जबरदस्त हिट साबित हुई...