सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 8:05 अपराह्न IST
होमEntertainmentरवीना को उम्मीदवार बनाने के लिए राजनीतिक दलो की बेकरारी

रवीना को उम्मीदवार बनाने के लिए राजनीतिक दलो की बेकरारी

Published on

रवीना को उम्मीदवार बनाने के लिए राजनीतिक दलो की बेकरारी

भारत की राजनीति में झंडा ढ़ोने वाले कार्यकर्ताओं की हसरत होती है कि अबकी के चुनाव में उसे टिकट मिल जाए। दशको के प्रयास के बाद कई लोगो की यह हसरत पूरी होती है तो अधिकांश लोग इसी अधूरे ख्याब को सजाए इस दुनिया से सफर कर जातें हैं। वहीं, अभिनेत्रियों के लिए यहीं राजनीतिक दल दोनो बाहें फैलाये अक्सर खड़ी रहती है। बस, अभिनेत्रियों के हामी भरने भर की देरी है। इस बात का खुलाशा किया खुद अभिनेत्री रवीना टण्डन ने।

स्वयं रवीना ने किया खुलाशा

लखनऊ में एक मीडिया हाउस के शिखर समागम के दौरान फिल्म अभिनेत्री रवीना टण्डन ने कहा कि पिछले दो चुनावों से उन्हें सभी पार्टियों से चुनाव लड़ने का ऑफर आ रहा है। रवीना ने स्वयं कहा कि कभी मुझे कोलकाता से चुनाव लड़ने को कहा गया तो कभी पंजाब से। रवीना ने खुलाशा करते हुए कहा कि सपा, टीएमसी सहित सभी पार्टियों ने ऑफर दिया लेकिन मैंने ही सभी को मना कर दिया। रवीना के इस खुलाशे से उन कार्यकर्ताओं के सीने पर सांप लोटना लाजमी है, जो वर्षो से पार्टी के लिए झंडा ढ़ोते रहें है। बावजूद इसके टिकट पाने की हसरत महज हसरत ही रह गई।

अपराधी को चुनाव लड़ने पर लगे रोक

समागम के दौरान पत्रकारो के सवाल पर रविना ने बड़े ही बेबाक अंदाज में जवाब दिएं हैं। एक सवाल के जवाब में रवीना टण्डन ने कहा कि महागठबंधन के नेता बहुत ही कंफ्यूज है। ऐसे में उसका क्या होगा यह एक बड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि अपराधिक पृष्टभूमि वाले लोगो के चुनाव लड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। इसके लिए संविधान में जरुरी बदलाव करके स्पष्ट प्रावधान करना चाहिए। रवीना ने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इससे देश में एक नई क्रांति आयेगी और राजनीति का शुद्धिकरण हो जायेगा। उन्होंने कहा कि पहले के नेता देश के खातिर जेल जाते थे और आज मर्डर बलात्कार और तरह तरह के अपराधों में जेल जा रहे हैं।

रेप की घटना पर रखी अपनी राय

रवीना ने कहा कि अक्सर रेप की घटना में तो जान पहचान वाले ही लोग शामिल होते हैं। कहा कि दरअसल, निर्भया कांड के बाद देश की सोच में बदलाव आया ही नहीं। उल्टे हालात और भी खराब हो गए हैं। रवीना ने कहा कि मैं निर्भया के माता से मिली थी। उस मां के आंसू आज तक नहीं सूखें हैं। रवीना ने जोर देकर कहा कि मेरी पिछली चार पांच फिल्में सामाजिक संदेश देने में कामयाब हुई हैं। मुझे इस तरीके की फिल्म करने में काफी अच्छा लगता है। कहा कि जब से निर्भया केस हुआ था तब से वुमन सेफ्टी फाउंडेशन के लिए कुछ ना कुछ काम करती रही हूं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

सैयारा की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी : वैलेंटाइन डे से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

भारतीय सिनेमा के लिए पिछला साल रोमांस और भावनाओं से भरा रहा था। साल...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर ली जान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना...

Mardaani 3 vs Mardaani 2 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 इस समय बॉक्स ऑफिस पर अहम...

AMU Admission 2026 : शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए अहम खबर...

यूपी पुलिस की बड़ी भर्ती प्रक्रिया आज आवेदन की अंतिम तिथि, 32,679 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से जारी UP Police...

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहें तेज

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Jennifer Winget एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को...

Border 2 Box Office Update : तीन दिन में 100 करोड़ पार, गणतंत्र दिवस पर कमाई और बढ़ने की उम्मीद

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 ने...

Mardaani 3 : शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट रहीं Rani Mukerji, OTT रिलीज को लेकर अपडेट

Rani Mukerji एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही...

यूपी बोर्ड 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू, अंकों की शुद्धता के लिए नई digital व्यवस्था

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में शामिल हो रहे छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षाएं...

स्टार प्लस के शो अनुपमा में आएगा बड़ा मोड़ : सोशल मीडिया से पलटेगा खेल, अनुपमा को मिलेगी नई ताकत

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़...

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा उत्तर प्रदेश का मौसम, 22 से 27 जनवरी तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग...

प्रयागराज में वायुसेना का विमान तालाब में गिरा, उड़ान के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय...

Border 2 Update : वरुण धवन की आलोचना पर सुनील शेट्टी का जवाब

फिल्म Border 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह...