Home Entertainment मिस वर्ल्ड 2017 बनीं मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड 2017 बनीं मानुषी छिल्लर

चीन। भारत की रहने वाली 20 साल की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीत लिया है। बता दें कि चीन में मिस वर्ल्ड 2017 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही हैं, मिस मेक्सिको और तीसरे नंबर पर रही हैं, मिस इंग्लैंड।
बता दें कि डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। मानुषी से पूछा गया था कि किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलरी मिलनी चाहिए और क्यों? तो उनका जवाब था कि एक मां को सबसे ज्यादा रिस्पेक्ट मिलनी चाहिए और रही सैलरी की बात तो उन्हें पैसे नहीं बल्कि सम्मान और प्यार मिलना चाहिए।

हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर भारत के 17 साल का इंतजार खत्म किया। चीन के सान्या शहर एरेनम में रंगारंग आयोजन के दौरान मानुषी ने 107 देशों की सुंदरियों को पछाड़ते हुए ताज अपने नाम किया। मानुषी भारत के लिए मिस वर्ल्ड का ताज पाने वालीं छठवीं सुंदरी हैं। हरियाणा में जन्मीं 20 साल की मानुषी मेडिकल छात्रा हैं और उनकी पढ़ाई सोनीपत और दिल्ली से हुई है। उन्होंने इस साल मई में मिस इंडिया का खिताब जीता था। मानुषी इंग्लैंड, फ्रांस, कीनिया और मैक्सिको की प्रतिभागियों के साथ आखिरी पांच दावेदारों में शामिल थीं और टॉप 40 का ऐलान होने के बाद से उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version