Home Bihar Buxar बिहार में अधिकारी के आत्महत्या से मचा हड़कंप

बिहार में अधिकारी के आत्महत्या से मचा हड़कंप

बक्सर। बिहार के बक्सर जिले से चौका देने वाली खबर आई है। बताया जा रहा है कि एक सरकारी अधिकारी ने सुसाइड कर लिया है। सुसाइड करने वाले अधिकारी डीएम के ओएसडी है। घटना के बाद से बक्सर सहित पूरे सूबे के प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही अधिकारी ओएसडी के घर की तरफ भागते नजर आए।
सूत्रों के मुताबिक घटना आज रविवार सुबह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह में डीएम अरविंद कुमार वर्मा का चौसा में स्वच्छता अभियान को लेकर कार्यक्रम था। सभी अधिकारियों को ओएसडी तौकीर अकरम ने सुबह आने को कहा था। इसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ नहीं पता। वहीं डीएम अरविंद कुमार वर्मा चौसा के लिए निकले थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि ओएसडी तौकीर अकरम की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही डीएम चौसा का कार्यक्रम छोड़ कर वापस बक्सर लौट आये।
ओएसडी तौकीर अकरम ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। अभी कुछ कहां नही जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। मौत कैसे हुई है ये अभी बताया नहीं जा सकता है। ओएसडी साहब एक अच्छे इंसान थे। काम भी अच्छा करते थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एडीपीओ शैशव यादव मौके पर पहुच चुके है। बक्सर में हुई इस बड़ी घटना के बाद से आलाधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। उधर ओएसडी तौकीर अकरम के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। घर के सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल है।

यहां के डीएम भी कर चुकें हैं आत्महत्या

इस हाई प्रोफाइल मामले में कोई भी अधिकारी मीडिया से जानकारी साझा करने में कतरा रहा है। बता दें कि इसी साल 10 अगस्त को ही बक्सर डीएम मुकेश पांडेय ने दिल्ली एनसीआर में आत्महत्या कर ली थी। मुकेश पांडेय की लाश गाजियाबाद रेल पुलिस ने बरामद की थी। पांडेय 2012 बैच के IAS अफसर थे। बिहार के ही रहनेवाले हैं। आत्महत्या के पहले मुकेश पांडेय ने अपना सुसाइड नोट नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित 7 स्टार होटल लीला के कमरा संख्या 7 स्टार होटल लीला के कमरा संख्या 742 में छोड़ा था।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version