Home Entertainment जानिए, गूगल पर सर्च होने वाले अधिकांश शब्दो के बारे में

जानिए, गूगल पर सर्च होने वाले अधिकांश शब्दो के बारे में

“KKN Live का न्यूज एक प्लेस्टोर पर उपलब्ध है। सभी प्रकार के खबरो का अपडेट पढ़ने के लिए आप इसे डाउनलोड कर सकतें हैं।”

क्या आप जानतें हैं कि इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले अधिकांश लोग इन दिनो गूगल पर क्या सर्च करतें हैं? चलिए मैं बताता हूं। गूगल पर सर्च किए जाने वाले शब्दों पर अक्सर रिसर्च होते रहती हैं। दरअसल, यह गूगल के लिए भी एक बड़े कारोबार का हिस्सा है और इसी रिसर्च के आधार पर गूगल अपने प्रोडक्ट्स में बदलाव भी करते रहता है।

पहले को आपको बतादूं कि भारत में गूगल का बड़ा बाजार है। लिहाजा, गूगल ने भारतीय लोगों की पसंद का बहुत ध्यान रखा है। आपको जान कर हैरानी होगी कि भारतीय लोग गूगल पर ऐसी-ऐसी बातें सर्च करते हैं, जिनके बारे में जानकर आपको आश्चर्य होगा। रिसर्च से ापता चला है कि अधिकांश भारतीय उपयोगी जानकारी के अतिरिक्त हीरो-हीरोइन और नेताओं को ज्यादेतर सर्च करते है। इसके अलावा अनेक निजी दिलचस्पी की जानकारी, जेसे बीमार लोग गूगल पर दवाइयां खोजते नजर आते हैं। विद्यार्थी लोग अपनी परीक्षाओं के सवाल-जवाब और खेल प्रेमी खिलाड़ियों के बारे में जानकारी चाहते हैं।
भारत के लोग इसके अतिरिक्त उपयोगी वेबसाइट्स, ऑनलाइन शॉपिंग और रेलवे बुकिंग आदि सर्च अधिकांश सर्च करतें हैं। बैंकों के बारे में जानकारी भी सर्च किया जाता है। किंतु, भारत में अक्सर क्रिकेट से ज्यादा यहां फ्लिपकार्ड खोजा जाता है। बजरंगी भाईजान से ज्यादा बाहुबली और नरेन्द्र मोदी से ज्यादा सनी लियोन को सर्च किया जाता है।
कोई यह जानना चाहता है कि आईस्क्रीम को मराठी में क्या कहतें है? इसी प्रकार कई लोग यह जानना चाहतें हैं कि बड़े शहरो में कौन-से होटल है, जहां अविवाहित युगलों को घंटे के आधार पर कमरे किराये पर मिलते है? बड़ी संख्या में लोग गूगल के हिन्दी सर्च में जाकर ‘क्या करूं?’ शब्द भी टाइप कर डालते है और उससे मिलने वाले उत्तर पर ठहाके लगाते हैं। कई लोग गूगल के माध्यम से धन कमाने के तरीके खोजते रहते है।
रिसर्च से पता चला है कि लाखों लोग हैं, जो दुबले होना चाहते हैं और ऐसे भी हैं, जो मोटे होना चाहते हैं। गूगल पर मेट्रीमोनियल्स वेबसाइट खोजने वाले भी बहुत हैं। ऐसे भी लाग है जो गोरे होने का उपाय तलाशते है और हीरो व हीरोइन के फोन नम्बर और कमर का नाप तलाशने वाले भी है। इसके अतिरिक्त गंभीर खोज करने वाले शोधकर्ता, पत्रकार, अर्थशास्त्री, मार्केटिंग गुरू आदि तो है ही। महिलाएं अलग-अलग तरीके से साड़ी पहनने के तरीके खोजती है और मेकअप व ड्रेसिंग को लेकर भी गूगल पर सर्च किया जाता है। भ्रष्टाचार का इतिहास जानने वालों की संख्या भी हजारों में है। खेल, फिल्म, धर्म, कारोबार, सेक्स, स्वास्थ्य आदि विषयों पर सर्च करने वालो की संख्या लाखो में है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version