लड़को के इन सात गुणो पर लड़किया होती है फिदा

​संतोष कुमार गुप्ता

दो प्यार करने वालो को जब जब दुनिया तड़पायेगी,मोहब्बत बढती जायेगी। प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है। यह उम्र के मोहताज नही होती। क्योंकि इसमें ज़ज़्बात मोल ज्यादा होता है। लड़का हो या लड़की, उनके मन में हमेशा अपने पार्टनर को लेकर कुछ ना कुछ ख्वाहिशें होती है कि मेरा प्यार ऐसा हो, दुनिया के बाकी लोगों से बिल्कुल हटके हो। अगर लड़कियों की बात करें तो लड़कियां, उसी लड़के को पसंद करती, जिसमें कुछ खास बात होती है। आज आपको लड़कियों की पसंद को लेकर कुछ ऐसी ही बाते बताएंगे, जिनपर वह एकदम से लट्टू हो जाती है। लड़को की खास कुछ बातो पर वह फिदा हो जाती है।

1.हैंडसम पर्सनैलिटी

लड़की की भगवान से हमेशा यहीं प्रार्थना होती है कि उसे उसका होने वाला जीवनसाथी काफी हैंडसम हो, ताकि बाकि की लड़कियां भी उसपर लट्टू हो जाए। समाज में उसकी अलग पहचान बन जाए।

2. अमीर शख्सियत

प्यार में पर्सनैलिटी जितनी मायने रखती है उतना ही पार्टनर का रूतबा होना चाहिए, ताकि लड़की खुलकर एश कर सकते। उसे दूसरों के सामने हाथ न फैलाना पड़ें।

3.पढ़ाई में हो अव्वल

पैसे के साथ-साथ लड़के में कुछ काबिलयत भी होना चाहिए। इसके लिए पढ़ाई में अव्वल होना जरूरी है। ज्य़ादातर लड़कियों की यही सोच होती है कि उसके पार्टनर पढ़ाई में सबसे होशियार हो।

4. इमोश्नल भी ज़रूरी

ऐसा कहा जाता है कि लड़कियों को भावूक लड़के पसंद नहीं होते लेकिन इतना भी कठोर न हो कि वह उसकी की फिलिंग को न समझ पाएं। इसलिए लड़कियां चाहती की उसका जीवनसाथी थोड़ा भावूक हो।

5. शर्म-हया भी हो

माना कि लड़के बड़े ही मस्त मिजाज के होते है लेकिन थोड़ी-बहुत शर्म-हया ी बोनी चाहिए, ताकि दूसरों के सामने खास इमेज बन सकें।

6. रोमांटिक 

ज्यादातर लड़कियों की सोच होती है कि रोमांस के मामले में लड़का बिल्कुल शाहरूख खान की तरह होना चाहिए क्योंकि बिना रोमांस के लाइफ बोरिंग होती है।

7. कॉमेडी टाइप 

माना कि लड़को को झट से गुस्सा आ जाता है लेकिन लाइफ में हंसना भी जरूरी है। इसलिए लड़कियां ऐसे लड़के को पसंद करती है, जो उन्हें बात-बात पर हंसाता रहे। वह अपने से ज्यादा दूसरों की खुशी की परवाह करता हो।

KKN लाइव टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।