Home Entertainment डीडी के चैनल पर होगा मुजफ्फरपुर दूरदर्शन केन्द्र का प्रसारण

डीडी के चैनल पर होगा मुजफ्फरपुर दूरदर्शन केन्द्र का प्रसारण

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर सहित पूरे उत्तर बिहार के लिए एक अच्छी खबर है। मुजफ्फरपुर दूरदर्शन केन्द्र पर प्रसारित कार्यक्रम अब देश के साथ ही विदेशों में भी देखे जा सकेंगे। इसके लिए डीडी बिहार चैनल पर सप्ताह में दो दिन मुजफ्फरपुर दूरदर्शन केन्द्र के कार्यक्रम के प्रसारण की अनुमति दे दी है। आगे सप्ताह में इसके चार दिन के प्रसारण का भी प्रयास किया जा रहा है।

इसी के साथ मुजफ्फरपुर दूरदर्शन केन्द्र अब नए प्रोग्राम और नए लुक के साथ दिखेगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन सारी प्रक्रियाओं ने इस केन्द्र के बंद होने की अटकलों पर भी विराम लगा दिया है। दूरदर्शन में नए केन्द्राधीक्षक की नियुक्ति के साथ ही कई नए कार्यक्रम और डीडी बिहार पर इसे दो दिन की अनुमति से नई संभावनाएं बनी है। इसके साथ ही नए लोग और स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए केन्द्र की ओर से लगातार ऑडिशन भी कराए जाएंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version