शनिवार, मार्च 28, 2026 2:09 अपराह्न IST
होमEntertainmentसिने स्टार पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी अभिनेता का अवार्ड

सिने स्टार पवन सिंह को सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी अभिनेता का अवार्ड

संतोष कुमार गुप्ता

​” भोजपुरिया मोहम्मद रफी ” के नाम से चर्चित करोड़ो दिलों की धड़कन सिने स्टार पवन सिंह को दादा साहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड देकर पुरूस्कृत किया गया है। यह अवार्ड उन्हें भोजपुरी फिल्मों में उत्कृष्ट अभिनय एवं भोजपुरी सिनेमा में दिये गयें विशेष योगदान के लिए दिया गया है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित सेलीब्रेशन क्लब, लोखंडवाला में दादा साहेब फालके फिल्म फाउंडेशन के चेयरमैन अश्फाक खापेकर द्वारा आयोजित भव्य अवार्ड समारोह में हिन्दी, भोजपुरी, मराठी, गुजराती, राजस्थानी  और टीवी चैनल के नामी गिरामी हस्तियाँ मौजूद रहीं। इस समारोह में दादा साहेब फालके के परिवार से उनके पौत्र और पौत्र-वधु भी मौजूद थे। यह आयोजन हर साल मुंबई में किया जाता है, जिसमें भारतीय सिनेमा में विशेष योगदान देने के लिए बहुत से कलाकारों का अवार्ड देकर सम्मान किया जाता है। पवन सिंह ने कहा कि यह अवार्ड मिलना बहुत ही खुशी की बात है। मैं सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूँ। यह अवार्ड मैं अपने चाहने वालों, श्रोताओं व दर्शकों के नाम करता हूँ।’

गौरतलब है कि पवन सिंह की पिछले साल 2016 में रिलीज हुई सुपर डुपर हिट रही भोजपुरी फिल्म भोजपुरिया राजा और गदर ने बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड कायम किया था और इस साल रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रचा है। उनका आल टाइम सुपरहिट सांग ’लॉलीपॉप लागेलू’ देश के अलावा विदेश में काफी पसंद किया जाता है। यहाँ तक कि इस गीत को अमरीकी वर्जन में भी गाया गया है। भोजपुरी संगीत को अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सबसे बड़ा श्रेय पवन सिंह को जाता है। पवन सिंह को इसके पहले ’भोजपुरिया मोहम्मद रफी’ के अवार्ड से भी नवाजा गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

क्या आपकी जेब सरकार के कंट्रोल में है? | Digital Currency का खतरनाक सच

क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन आपकी जेब में रखा पैसा… आपका...

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है? | Data War Explained | Invisible Digital War 2026

क्या दुनिया एक ऐसी जंग के दौर में प्रवेश कर चुकी है… जो दिखाई...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

More like this

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

सैयारा की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी : वैलेंटाइन डे से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

भारतीय सिनेमा के लिए पिछला साल रोमांस और भावनाओं से भरा रहा था। साल...

Mardaani 3 vs Mardaani 2 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 इस समय बॉक्स ऑफिस पर अहम...

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहें तेज

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Jennifer Winget एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को...

Border 2 Box Office Update : तीन दिन में 100 करोड़ पार, गणतंत्र दिवस पर कमाई और बढ़ने की उम्मीद

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 ने...

Mardaani 3 : शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट रहीं Rani Mukerji, OTT रिलीज को लेकर अपडेट

Rani Mukerji एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही...

स्टार प्लस के शो अनुपमा में आएगा बड़ा मोड़ : सोशल मीडिया से पलटेगा खेल, अनुपमा को मिलेगी नई ताकत

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़...

Border 2 Update : वरुण धवन की आलोचना पर सुनील शेट्टी का जवाब

फिल्म Border 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह...

Netflix पर आज ट्रेंड कर रहीं टॉप फिल्में, De De Pyaar De 2 बनी नंबर वन

शनिवार को Netflix पर देशभर में फिल्मों की जबरदस्त viewing देखने को मिली। अलग-अलग...

3 इडियट्स से मिली सीख : आमिर खान अब फिल्मों के टाइटल हिंदी में क्यों रखते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Aamir Khan अपनी फिल्मों को लेकर बेहद सोच समझकर फैसले...

कैसे कभी खुशी कभी गम फिल्म का बोले चूड़ियां गाने ने पूरी फिल्म का Budget पार कर दिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम आज भी दर्शकों...

Karan Johar ने Netflix पर Haq देखने के बाद जताए गहरे भाव

फिल्ममेकर Karan Johar ने Netflix पर फिल्म Haq देखने के बाद एक भावुक पोस्ट...

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति से बंधें शादी के बंधन में

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत...

‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर के एक्शन अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ओ रोमियो का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया...