सोमवार, फ़रवरी 23, 2026 1:02 अपराह्न IST
होमEntertainment32 फिल्में, 48 टीवी शो और अब IAS अधिकारी – ये है...

32 फिल्में, 48 टीवी शो और अब IAS अधिकारी – ये है HS कीर्तना की प्रेरणादायक कहानी

Published on

KKN गुरुग्राम डेस्क | बचपन से स्टारडम मे रह चुकी एक लड़की, जिसने 4 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू की, 32 हिट फिल्मों और 48 टीवी शोज़ में काम किया और फिर अचानक एक दिन यह तय कर लिया कि अब वक्त है एक नई दिशा में कदम बढ़ाने का

यह कोई स्क्रिप्ट नहीं, बल्कि IAS अधिकारी HS कीर्तना की असली ज़िंदगी की कहानी है, जो आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

बचपन से स्टार बनने का सफर

कर्नाटक के तुमकुर जिले के कुनिगल तालुक स्थित होसकेरे गांव में जन्मीं कीर्तना ने सिर्फ 4 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कर्पूरदा गोम्बे, गंगा-यमुना, उपेन्द्र, ओ मल्लिगे, लेडी कमिश्नर, डोरे, सिम्हाद्रि, और पुतानी एजेंट जैसी दर्जनों हिट फिल्मों और टीवी शोज़ में काम किया।

उनका चेहरा दर्शकों के दिलों में बस चुका था।

परंतु, उनका सपना कुछ और था

सिर्फ एक सफल अभिनेत्री बनना ही उनका लक्ष्य नहीं था। कीर्तना के पिता चाहते थे कि उनकी बेटी सिविल सेवाओं में जाए, और कीर्तना ने अपने पिता का सपना अपना बना लिया

एक समय जब वह अभिनय की ऊंचाइयों पर थीं, उन्होंने अभिनय छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

“एक समय ऐसा आया जब लगा कि अब मुझे अपने जीवन को एक नई दिशा देनी है। अभिनय ने मुझे पहचाना दी, लेकिन देश सेवा मेरा सपना बन गया,” कीर्तना ने कहा।

इंजीनियरिंग से UPSC तक का सफर

स्कूल की पढ़ाई के बाद कीर्तना ने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 2011 में उन्होंने कर्नाटक प्रशासनिक सेवा (KAS) की परीक्षा पास की और प्रशासनिक सेवाओं में कदम रखा।

लेकिन उनका असली लक्ष्य था IAS बनना, जिसके लिए उन्होंने UPSC की कठिन राह चुनी।

5 बार असफल, लेकिन हिम्मत नहीं हारी

UPSC परीक्षा में कीर्तना को पहले 5 बार असफलता मिली। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने अपनी गलतियों से सीखा, खुद को सुधारा और छठे प्रयास में 2019 में AIR 167 हासिल किया।

“अगर आप सच्चे मन से मेहनत करें तो कोई भी मंजिल दूर नहीं,” उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा।

फिल्मी दुनिया में भी मिली थी पहचान

अपने छोटे से फिल्मी करियर में ही कीर्तना ने कई राज्य और राष्ट्रीय पुरस्कार जीते। एक बाल कलाकार के रूप में उनकी पहचान पूरे कर्नाटक में थी। लेकिन उन्होंने दिखा दिया कि असली पहचान वह होती है जो देश और समाज की सेवा से जुड़ी हो।

आज एक आदर्श अधिकारी के रूप में सेवा दे रहीं हैं

आज कीर्तना एक IAS अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वे ग्रामीण विकास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में काम कर रही हैं। वे अक्सर युवाओं को प्रेरित करने के लिए सेमिनार और टॉक देती हैं।

उनका पूरा सफर खुद एक प्रेरणादायक फिल्म जैसा है।

HS कीर्तना की कहानी हमें सिखाती है कि सपनों को बदलना गलत नहीं, लेकिन उन्हें पूरा करना सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने न सिर्फ अपने पिता का सपना जिया, बल्कि लाखों लड़कियों को यह विश्वास भी दिया कि कड़ी मेहनत से कुछ भी संभव है

Read this article in

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

सैयारा की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी : वैलेंटाइन डे से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

भारतीय सिनेमा के लिए पिछला साल रोमांस और भावनाओं से भरा रहा था। साल...

Mardaani 3 vs Mardaani 2 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 इस समय बॉक्स ऑफिस पर अहम...

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहें तेज

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Jennifer Winget एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को...

Border 2 Box Office Update : तीन दिन में 100 करोड़ पार, गणतंत्र दिवस पर कमाई और बढ़ने की उम्मीद

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 ने...

Mardaani 3 : शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट रहीं Rani Mukerji, OTT रिलीज को लेकर अपडेट

Rani Mukerji एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही...

स्टार प्लस के शो अनुपमा में आएगा बड़ा मोड़ : सोशल मीडिया से पलटेगा खेल, अनुपमा को मिलेगी नई ताकत

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़...

Border 2 Update : वरुण धवन की आलोचना पर सुनील शेट्टी का जवाब

फिल्म Border 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह...

Netflix पर आज ट्रेंड कर रहीं टॉप फिल्में, De De Pyaar De 2 बनी नंबर वन

शनिवार को Netflix पर देशभर में फिल्मों की जबरदस्त viewing देखने को मिली। अलग-अलग...

3 इडियट्स से मिली सीख : आमिर खान अब फिल्मों के टाइटल हिंदी में क्यों रखते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Aamir Khan अपनी फिल्मों को लेकर बेहद सोच समझकर फैसले...

कैसे कभी खुशी कभी गम फिल्म का बोले चूड़ियां गाने ने पूरी फिल्म का Budget पार कर दिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम आज भी दर्शकों...

Karan Johar ने Netflix पर Haq देखने के बाद जताए गहरे भाव

फिल्ममेकर Karan Johar ने Netflix पर फिल्म Haq देखने के बाद एक भावुक पोस्ट...

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति से बंधें शादी के बंधन में

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत...

‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर के एक्शन अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ओ रोमियो का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया...