होमEducation & Jobsस्टडी इन इंडिया एंट्रेंस टेस्ट को जुलाई तक के लिए किया गया...

स्टडी इन इंडिया एंट्रेंस टेस्ट को जुलाई तक के लिए किया गया स्थगित

Published on

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने मई में होने वाली इंडो सेट परीक्षाओं को जुलाई तक स्थगित कर दिया है। मंत्रालय ने यह निर्णय कोरोना वायरस महामारी की तत्कालिक स्थिति और लॉकडाउन को देखते हुए लिया है। इंडो सेट परीक्षाओं को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा, “कोरोना महामारी और विश्व के अनेक देशों से अभ्यार्थियों की अपील को ध्यान में रखते हुए हमने इंडो सेट परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया है। यह परीक्षाएं पहले 30 मई को होनी थी, लेकिन अब ये परीक्षाएं जुलाई में आयोजित की जाएंगी।” ये परीक्षाएं जुलाई में कब आयोजित की जाएंगी, इसको लेकर फिलहाल फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन मंत्रालय का कहना है कि, जल्द ही इंडो सेट परीक्षाओं की अगली तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय JEE और NEET की परीक्षा की तिथियां घोषित कर चुका है। 18 से 23 जुलाई के बीच JEE Mains की परीक्षाएं ली जाएंगी। वहीं, 26 जुलाई को NEET की परीक्षा ली जाएगी। इनके अलावा अब JEE Advance परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 23 अगस्त को ली जाएगी।

बता दे कि, NEET की परीक्षा के लिए 16.84 लाख अभ्यार्थियों ने फॉर्म भरा है।

गौरतलब है कि, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सलाह पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने NEET और JEE की परीक्षा का कार्यक्रम तैयार किया है।

इससे पहले कोरोना वायरस के कारण केंद्र सरकार ने NEET की परीक्षाएं भी स्थगित करने का निर्णय लिया था। अप्रैल माह में NEET परीक्षाओं के लिए एडमिशन कार्ड जारी किए जाने थे, लेकिन यह कार्ड जारी नहीं किए गए और फिर मंत्रालय ने NEET की परीक्षाएं स्थगित करने की सूचना जारी कर दी।

परीक्षाओं की तिथि घोषित करने के साथ ही छात्रों को इन परीक्षाओं में एक और सुविधा प्रदान की गई है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर, अब छात्रों को प्रवेश परीक्षाएं देने के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। JEE की मुख्य प्रवेश परीक्षा सहित विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में यह सुविधा प्रदान की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी NTA ने इसके लिए आवश्यक प्रावधान किए हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

कहां गुम हो रही हैं बिहार की बेटियां?

गुमशुदगी का आंकड़ा गंभीर है एक लड़की घर से निकलती है। परिवार समझता है कि...

बिहार में बारिश और तेज हवा ने फिर बदला मौसम का मिजाज, 26 जिलों में अलर्ट; आखिर कब थमेगा यह सिलसिला?

आसमान में बादल हैं। रुक-रुक कर बारिश लगातार हो रही है, अचानक तेज बौछार...

चुनाव आयोग पर क्यों मचा है हंगामा? 14 आपत्तियों से उठे सवाल, ज्ञानेश कुमार की भूमिका और सत्ता पक्ष की असहजता की पूरी पड़ताल

भारत में चुनाव केवल सरकार चुनने की प्रक्रिया नहीं हैं। चुनाव वह बुनियादी व्यवस्था...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

More like this

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...

हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं, भारत की चलती-फिरती कहानी है

हिंदी दिवस पर विशेष: क्या आप जानते हैं कि हिंदी को ‘राष्ट्रभाषा’ नहीं, ‘राजभाषा’...

मीनापुर की जुड़वा बहनों ने CSIR-NET में लहराया परचम, शनाया को ऑल इंडिया 92वीं रैंक

मुजफ्फरपुर के मीनापुर प्रखंड की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने CSIR-NET...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

बिहार की जेन-जी के सामने सबसे बड़ा सवाल: नौकरी मिलेगी या भविष्य बदलेगा?

सम्राट चौधरी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल, शिक्षा, इंटर्नशिप और परीक्षा सुधार...

पढ़ाई महंगी, नौकरी और परीक्षा पर भरोसा भी संकट में

कैंपस से सड़क तक बढ़ती बेचैनी सिर्फ बेरोजगारी की कहानी नहीं; यह उस पीढ़ी...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना? (भाग–2)

क्या पेपर लीक केवल आज की समस्या है? KKN ब्यूरो। यदि कोई यह मानता...

पेपर लीक का काला कारोबार: किसने चुराए करोड़ों युवाओं के सपने, कौन है इस संगठित अपराध का असली सरगना?

जब प्रश्नपत्र नहीं, भविष्य लीक होने लगे... KKN ब्यूरो। किसी राष्ट्र का भविष्य उसकी सीमाओं...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आखिरकार बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर...

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: आज नहीं… तो कब?

बिहार में लाखों छात्रों के बीच शनिवार को उस वक्त हलचल मच गई, जब...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...