Home Education & Jobs चुनाव प्रचार के दौरान छात्र के दो गुटों में भिड़त

चुनाव प्रचार के दौरान छात्र के दो गुटों में भिड़त

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर के बीआरएबीयू विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को छात्र संघ के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत छात्र संघ के चुनाव प्रचार के दौरान हुई। देखते ही देखते विवि परिसर में सैकड़ों छात्र जुट गए और मारपीट शरू हो गई।

इसके बाद एक पक्ष ने आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर वीसी आवास परिसर में तोड़फोड़ किया। जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किए। इसके बाद एलएस कॉलेज मेनगेट को बांध-बल्ला लगा कर जाम कर दिया। आक्रोशित छात्रो ने बाद में आगजनी भी कर दिया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। लेकिन, छात्रों के एक गुट आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े हुए है। बताया जाता है कि चुनाव प्रचार के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट के प्रत्याशी के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट किया। इसे लेकर विवि थाना परिसर में भी हंगामा किया और फिर वीसी आवास परिसर में तोड़फोड़।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version