Home Crime मीनापुर में पेंड़ से लटका मिला युवक का शव

मीनापुर में पेंड़ से लटका मिला युवक का शव

पेंड़ से लटका युवक का शव

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत मीनापुर थाना के तुर्की गांव के पुरानी घरारी टोला से सटे कदम के पेंड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान तुर्की पुरानी गांव के मिट्टू कुमार के रूप में हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बड़ा सवाल ये कि युवक की हत्या करके शव को पेंड़ से लटका दिया गया है या किसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली है? फिलहाल, पुलिस इस गुथ्थी को सुलझाने में जुटी है। दूसरी ओर स्थानीय लोग इसे हत्या बता रहें हैं। इस बीच जानकारी मिल रही है कि मिट्टू बाहर में रह कर मजदूरी का काम करता था और अपने पिता के वर्षी में शामिल होने पिछले सप्ताह ही वह घर आया था। लोगो का कहना है कि बीती रात वह अपने दरबाजे पर सोया था और आज सुबह गांव से सटे एक पेंड़ से लटका हुआ उसका शव बरामद हुआ है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version