Home Crime मीनापुर में बाइक की ठोकर से युवक की मौत

मीनापुर में बाइक की ठोकर से युवक की मौत

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना अन्तर्गत नेउरा के विश्वकर्मा चौक के समीप बुधवार की देर रात को बाइक की ठोकर से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान होना अभी बाकी है। एक विवाह समारोह से बाइक की चोर करके भागने के दौरान यह हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक चोर मौके से भागने में सफल हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सिवाईपट्टी थाना के हरशेर निवासी मनोज कुमार की है। मनोज ने बताया कि मीनापुर थाना के चांदपरना गांव में वे एक विवाह समारोह में आये थे। किसी ने उनके पल्सर बाइक की चोरी कर ली। दुर्घटना के बाद बाइक की डिक्की से बरामद कागजात व फोन नंबर से कॉल आने के बाद मनोज को अपने बाइक के चोरी होने की सूचना मिली। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version