Home Crime डायन बता कर महिला को बंधक बनाया

डायन बता कर महिला को बंधक बनाया

महिला को छुड़ाने गई पुलिस से नोकझोंक

सरपंच पुत्र के मौत से भड़के है ग्रामीण

मधेपुरा। डायन बता कर दो महिलाओं को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और दोनों महिलाओं को छुड़ाने गयी पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हो गई। घटना मधेपुरा के दुर्गापुर गांव की है। एसडीपीओ अरुण कुमार दुबे पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे है। हुआ यें कि दुर्गापुर ग्राम कचहरी के सरपंच चितरंजन ठाकुर के एक वर्षीय पुत्र आर्यन की शुक्रवार को दिन के एक बजे मौत हो गयी। मौत के बाद परिजनों ने गांव की ही दो विधवा महिलाओं को डायन बताकर उनपर बच्चे को मारने का आरोप लगाया। सरपंच के परिजनों के अनुसार दोनों महिलाएं शुक्रवार को उनके घर गयी थीं। दोनों महिलाओं के जाने के बाद ही आर्यन की मौत हो गयी। गांव में यह बात फैलते ही सरपंच के घर लोगों की भीड़ लग गयी। गांव वालों ने कथित रूप से डायन एक महिला को तत्काल बंधक बना लिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version