Home Crime तालिमपुर से संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव

तालिमपुर से संदिग्ध अवस्था में मिला युवती का शव

कृष्णमाधव सिंह

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना के तालीमपुर गांव में एक युवती की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। युवती का शव को जलावन वाले घर में रखा हुआ था। मृतकिा की पहचान 22 वर्षीया वीभा कुमारी के रूप में हो गई है। मीनापुर थाना के मधुबनी गांव की रहने वाली वीभा देवी, तालिमपुर के दिनेश प्रसाद के घर कैसे पहुंची? फिलहाल सह सवाल अनुत्तरित है।
इस बीच युवती के पिता बिजली साह ने स्वयं अपने पुत्री का शव मीनापुर थाना पर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। इस बीच पुलिस ने बिजली साह के बयान पर यूडी केस दर्ज किया है। इसमें श्री साह ने बताया कि उनकी पुत्री की स्वाभाविक मौत हो गई है।
बतातें चलें कि तालिमपुर निवासी दिनेश शादी शुदा है और उसके तीन बच्चे हैं। दिनेश की पत्नी उर्मिला देवी के पेट का ऑपरेशन हुआ है और वह एसकेएमसीएच में भर्ती है। उर्मिला मीनापुर थाना के ही मझौलिया गांव की रहने वाली है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version