Home Crime पत्नी को बेचना चाहता था आतंकियों के हाथों

पत्नी को बेचना चाहता था आतंकियों के हाथों

महिला कैदी से दुष्कर्म

केरल। केरल उच्च न्यायालय में 25 साल की महिला ने जो खुलाशा किया वह चौका देना वाला है। महिला ने बताया कि उसका पति ही उसे जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनाया और फिर सेक्स स्लेवरी के लिए उसे दुबई ले गया। महिला ने कोर्ट में अपनी शादी रद्द करने की याचिका दायर की है। महिला ने याचिका में लिखा कि वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया जाता है।
महिला ने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि सऊदी अरब पहुंचने के बाद उसने अपना असली रंग दिखाया। वह उसे सेक्स स्लेव के तौर पर काम करने, इस्लामिक कक्षाओं में शामिल होने और जाकिर नायक के वीडियो देखने के लिए मजबूर किया। महिला ने बताया कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में उसका पति उसे सीरिया ले जाने की योजना बना रहा था। उसकी आईएसआईएस के आतंकवादियों के हाथों उसे बेचने की भी योजना थी।
इसी वर्ष 3 अक्टूबर को महिला ने अपने माता-पिता को इंटरनेट के जरिये इस बात की सूचना दी और खुद को बचाने की अपील की। जिसके बाद उसके पिता ने व्हाट्सएप के जरिये एयर टिकट की स्कैन की गई प्रतिलिपि भेज दी और वह 5 अक्तूबर को अहमदाबाद पहुंच पाई। पीड़ित महिला एक मलयाली परिवार में जन्मी है और गुजरात में पली बढ़ी है। उसने बताया कि बेंगलुरु में एक निजी संस्थान में अध्ययन करते समय वह उस शख्स से मिली थी। उसने आरोप लगाया है कि उसके पति का कट्टरपंथी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से भी संबंध है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version