Home Crime वैशाली के सांसद पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

वैशाली के सांसद पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत

शिमला से पटना लौटने के दौरान इलाहाबाद में हुई हादसा

वैशाली के सांसद रामा किशोर सिंह उर्फ रमा सिंह के एकलौते पुत्र राजीव प्रताप सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। राजीव केनरा बैंक में पीओ के पद पर थे कार्यरत थे। जानकारी के मुताबिक शिमला से पटना लौटने के दौरान इलाहबाद में हुई कार दुर्घटना में राजीव की मौके पर ही मौत हो गई।   बताया जा रहा है कि घटना वक्त राजीव अपनी कार को खुद ड्राइव कर रहे थे। सोराव थाना के बनकट गांव के समीप राजीव ने अपने कार का संतुलन खो दिया और सामने खड़ी ट्रक से टकरा गये। राजीव के पास से बरामद मोबाइल से किसी ने सांसद को इसकी सूचना दी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सांसद रमा सिंह इलाहाबाद के लिए रवाना हो गयें हैं। सांसद रामा सिंह का पूरा परिवार पटना के राजीव नगर मोहल्ले में रहता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version