Home Crime मीनापुर में महिला सहित दो की मौत

मीनापुर में महिला सहित दो की मौत

मुजफ्फरपुर। मीनापुर थाना में मंगलवार को हुई दो अलग अलग घटाओं में एक महिला सहित दो लोगो की मौत हो गई। पहली घटना राघोपुर गांव की है। यहां अपने मामा के घर आये 50 वर्षीय विनोद राय की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतक सिवाईपट्टी थाना के राईपट्टी गांव का रहने वाला है। मीनापुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
वही दुसरी घटना में बहनोई के घर एक विवाह समारोह में जाने से मना करने पर चांदपरना गांव की नीलम देवी ने अपने शरीर में आग लगा ली। बाद में इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में उसकी मौत हो गई है। आग से उसके छह वर्ष का पुत्र रुदल बुरी तरीके से जख्मी बताया जा रहा है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version