Home Crime दो मुर्गा गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

दो मुर्गा गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

मध्य प्रदेश। पुलिस अजीबोगरीब कारनामे अक्सर सामने आते रहता है। इस बार हम आपको बताने जा रहें हैं कि पुलिस ने दो मुर्गा को ही गिरफ्तार कर लिया है और अब कोर्ट में उसकी पेशी की तैयारी हो रही है।

दरअसल, यह अजीबो-गरीब मामला मध्य प्रदेश के बैतूल जिले अन्तर्गत आठनेर थाने की है। पुलिस ने दो मुर्गों को गिरफ्तार किया है। बतातें चलें कि कुछ लोग उन मुर्गो पर दांव लगा रहे थे, लेकिन दांव लगाने वाले पुलिस की भनक पा कर भाग निकले और मौका ए वारदात पर बेचारे दोनों मुर्गे बचे रहे गए। पुलिस दोनो मुर्गों को ही पकड़ कर थाने ले आई।
आठनेर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे की माने तो 14 जनवरी को आठनेर पुलिस ने सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी के मुर्गा बाजार पर छापा मारा, जहाँ मुर्गों की लड़ाई पर लोग हार-जीत के दांव लगा रहे थे। पुलिस जैसे ही पहुंची, दांव लगाने वाले लोग तो भाग गये, लेकिन आरोपियों की नौ मोटरसाइकिलें, दो मुर्गे पुलिस के हथ्थे चढ़ गये।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version