Home Crime बीस राउंड गोली ठोक देंगे, बच्चा का मुंह नही देख पाओगे

बीस राउंड गोली ठोक देंगे, बच्चा का मुंह नही देख पाओगे

​आंख,हाथ व मुंह बांधने के लिए हुआ था तीन गमछे का इस्तेमाल 

 

परिचय पूछने के बाद मन किनारे ले गये थे बदमाश, रोशनी की परछाई मिलने के बाद शिक्षक ने लगायी जान की बाजी, सड़क पर भीड़ देख कर अपराधियो ने नही चलायी गोली, रिश्तेदारी मे विवाद हो सकता है घटना का कारण

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। झपहा मोड़ के दवा व्यवसायिक व शिक्षक जमालाबाद गांव के पंकज कुमार के साथ अपहरण की वारदात अपराधियो ने पुरी प्लानिंग के तहत की है। इसके लिए दिन मे से ही बदमाश रेकी कर रहे थे। दुकान बंद करने के बाद जमालाबाद मोड़ पर उनको घेर लिया। नाम पूछने व सत्यापन के बाद उनको लीची गाछी मे ले गया। इसके बाद वहां से कुछ ही दूरी पर मन किनारे शिक्षक को कुछ देर तक बंधक बना कर रखा.शिक्षक को अच्छे तरह से नजर बंद कर दिया। चिल्ला ना पाये इसके लिए गमछा से मुंह बंद कर दिया। कुछ भी देख ना पाये इसके लिए आंख पर भी गमछे की पट्टी लगा दी। पुलिस सुत्रो की माने तो हाथ बांधने मे भी गमछे का प्रयोग किया गया था। कनपटी मे पिस्टल सटा कर सारी कारवाई को पुरा किया गया। उसके बाद शिवहर की दिशा मे लेकर उसको चल दिया। बदमाशो ने शिक्षक को अपने बाइक पर बैठा लिया। जबकि शिक्षक का बाइक वह अपने कब्जे मे ले लिया। रास्ते मे शिक्षक को लगातार धमकी मिलती रही की कुछ भी बोलेगा तो अंजाम बुरा होगा। बदमाशो ने यह भी कहां कि ज्यादा बोलोगे तो बस राउंड ठोक देंगे की बच्चा का मुंह भी नही देख पाओगे। डरे सहमे शिक्षक उनके साथ बाइक पर चल रहे थे, किंतु शिक्षक के मन मे डर सताने लगा की बदमाश लोग कही उनके साथ कहीं दूसरी घटना को अंजाम ना दे दे। गंजबाजार पहुंचते ही शिक्षक को आंख पर पड़े परदे से कुछ रोशनी की आहट सुनाई दी। शिक्षक जान की बाजी लगाकर बाइक से कूद गया। जहां पर कूदा वहां कई लोग खड़े थे। वरना बदमाश उन पर पिस्टल तान कर चल रहे थे। वह कुछ भी कर सकते थे। स्थानिय लोगो ने उनको पुलिस तक पहुंचाने मे मदद की। मंगलवार की सुबह मीनापुर पुलिस के साथ अहियापुर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की। दुसरी ओर शिक्षक ने अहियापुर थाना मे मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमे अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कराया है। वह अब भी दहशत मे है। स्थानिय स्तर पर उनका कोई विवाद नही है। उनका कहना है कि रिश्तेदारी का विवाद घटना का कारण हो सकता है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version