Home Bihar Bhabhua ट्रेन यात्री को चाकू से गोदा

ट्रेन यात्री को चाकू से गोदा

मुगलसराय में जीरो एफआइआर दर्ज

आरा।   महानंदा एक्सप्रेस से सफर कर रहें भभुआ निवासी आशुतोष कुमार को अपराधियों ने बनाही रेलवे स्टेशन पर चाकु मार कर बुरी तरीके से जख्मी करके रुपये व मोबाइल लूट लिया है। घटना की जीआरपी मुगलसराय में जीरो एफआइआर दर्ज करायी गई है। जानकारी के मुताबिक भभुआ के रहने वाले आशुतोष कुमार महानंदा एक्सप्रेस में मुगलसराय जाने के लिए सवार हुए। सिग्नल नहीं होने की वजह से ट्रेन बनाही रेलवे स्टेशन पर सुबह पौने चार बजे खड़ी हो गई। जनरल बोगी में सवार आशुतोष प्लेटफार्म पर नीचे उतर गये। इसी बीच चार की संख्या में आये बाइक सवार अपराधियों ने उनका मोबाइल व पर्स छीन लिया। बिरोध करने पर अपराधियों ने आशुतोष को चाकू मार दिया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version