Home Crime गला घोंटकर तीन साल की बेटी की हत्या

गला घोंटकर तीन साल की बेटी की हत्या

कलयुगी बाप ने चार्जर की तार से दिया घटना को अंजाम

बठिंडा में एक अय्याश पिता ने अपनी तीन साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है। जब उसकी बड़ी बेटी ने समझाने और रोकने की कोशिश की तो वहशी बाप ने उसको भी जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया।
बहरहाल, पुलिस ने आरोपी तरुण गोयल को गिरफ्तार कर लिया है। बठिंडा की कोतवाली पुलिस को ममता गोयल नाम की महिला ने बताया कि उनका पति अय्याश किस्म का आदमी है। उसने छोटी बेटी जो तीन साल की है का मोबाइल चार्जर की तार से गला दबाकर कत्ल कर दिया है। पुलिस ने इस अय्याश पिता के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सलाखों के पीछे है। बच्ची की मां का रो-रो कर बुरा हाल है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version