Home Crime सामूहिक आत्मदाह करने पहुंची तीन महिला

सामूहिक आत्मदाह करने पहुंची तीन महिला

पुलिस ने लिया हिरासत में

समस्तीपुर। समस्तीपुर के नगर थाने की पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। दरअसल, ये तीनो कलेक्ट्रेट में सामूहिक आत्मदाह करने आई थी। इनके पास से पुलिस ने केरोसिन तेल व माचिस भी बरामद की है। हिरासत में ली गयी ये महिलाएं ताजपुर थाना क्षेत्र के चकमोतीपुर गांव की गिरजा देवी, शिव कुमारी देवी एवं सुनीता देवी बतायी जाती है। ये महिलाएं प्राथमिक विद्यालय चकमोतीपुर में रसोईया का कार्य करती थी लेकिन चोरी के आरोप में इन्हें हटा दिया गया है। महिलओं का कहना है कि जांच में इन्हें क्लीनचीट मिल चुका है। बावजूद इसके दूबारा इसे काम पर नही रखे जाने से अब ये आत्मदाह करना चाहती है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version