Home Bihar Araria सांप के जहर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सांप के जहर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सांप के जहर का तस्करी

25 करोड़ रुपये का है जहर

KKN लाइव न्यूज ब्यूरो। बिहार के अररिया में सांप के जहर के साथ तीन तस्कर पुलिस के हथ्थे चढ़ गए। बरामद जहर का मूल्य करीब 25 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर बुलेटप्रूफ दो जार में बंद सांप के विष को जब्त किया है। यह कार्रवाई नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के सिकटी पीरगंज के पास की है। सांप के विष को पश्चिम बंगाल के मालदह टाउन के तस्कर ने सिकटी में डिलीवर की थी। पकड़े गये तस्कर नरेश यादव और जितेंद्र यादव सिकटी थाना क्षेत्र के दहिपोरा मज़रख का रहनेवाला है। जबकि, नरेश यादव फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिल्की डुमरिया का रहने वाला है।

ऐसे हुई कारवाई

एसएसबी ने जब्त सांप के विष और गिरफ्तार तस्कर को वन विभाग के हवाले कर दिया है। एसएसबी 52वी बटालियन के कमांडेंट बिरेन्द्र कुमार बर्मा ने बताया है कि बुधवार की शाम गुप्त सूचना मिलने के बाद सिकटी सीमा पर तैनात सी और डी कंपनी के जवानों ने संयुक्त रूप से पीरगंज इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान पीरगंज के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके पास से मेड इन फ्रांस मार्का का लेबल लगा सर्प विष से भरा दो जार बरामद किया गया।

पूछताछ में जुटे वन विभाग के अधिकारी

अंतराष्ट्रीय बाजार में इस विष की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है। तीनों तस्कर एक मोटरसाइकिल से दो जार में विष लेकर जा रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि मालदह के नारायण साह उर्फ गोपाल दा ने उनलोगों को सांप के विष की डिलीवरी दी थी। पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि भारतीय क्षेत्र में किसी अन्य को सांप विष देना था। इधर वन विभाग के अधिकारी गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version