Home Bihar Bhagalpur कुल्हाड़ी से काटकर तीन लोगो की हत्या

कुल्हाड़ी से काटकर तीन लोगो की हत्या

बिहार के भागलपुर में एक परिवार पर खौफनाक कहर

बिहार। भागलपुर के नवगछिया स्थित झंडापुर में अपराधियों ने खौफनाक वारदात को अंजाम देते हुए एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। अपराधियों ने कबूतरा स्थान के पास देर रात गायत्री राम उर्फ कनीक राम, उसकी पत्नी मीना देवी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। वहीं कुल्हाड़ी के वार से गंभीर रूप से जख्मी हुए मृतक के बेटे छोटू ने भगलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी हुई मृतक की बेटी बिन्दी कुमारी का इलाज अभी भी भागलपुर अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना पर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन, इंस्पेक्टर, सीओ और ओपी प्रभारी मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दी है। एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। घटना के कारणों का अभी पता नही चल पाया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version