Home Crime सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर शिवहर पथ में मीनापुर के मिल्की के नजदीक बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गयें हैं। जख्मी होने वालों में बनघारा के 24 वर्षीय इन्दजीत कुमार व 22 वर्षीय राजेश कुमार शामिल है। दोनो संगा भाई है। बाइक सवार बनघारा से मीनापुर की ओर आ रहा था तथा बस मुजफ्फरपुर से शिवहर जा रही थी। इधर, मीनापुर थाना के समीप ऑटोरिक्सा पलट जाने से उस पर सवार 25 वर्षीय राहुल कुमार जख्मी हो गया है। वह राजेपुर थाना के नोनीमन गांव का रहने वाला है। स्थानीय लोगो की मदद से तीनो जख्मी को पुलिस ने इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version