Home Crime किसान सेवा केन्द्र से हजारो की चोरी

किसान सेवा केन्द्र से हजारो की चोरी

संजय कुमार सिंह
मुजफ्फरपुर। मनियारी थाना क्षेत्र के मनियारी महुआ मार्ग पर सोनवरसा चौक स्थित आरके ट्रेडर्स किसान सेवा केन्द्र दुकान से बुधवार की रात सेन्धमारी कर चोरो ने हजारों की चोरी कर ली। संचालक सकरा थाना क्षेत्र के पैगम्बरपुर गांव निवासी सतीश कुमार ने बताया की बुधवार की शाम रोज की भांती दुकान बंद किया था। गुरुवार की सुबह जब दुकान खोलने के बाद देखा तो मेरे दुकान के पीछे से सेन्धमारी की गई है। हलाकि दुकान में समान को क्षति नही पहुंचा है। पर, गल्ला में रखे पोटली से 12 हजार की सिक्के गायब मिले है।
इधर मनियारी पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। स्थानीय दुकानदार ने बताया कि सोनवरसा में चोरी की यह दुसरी घटना है। लोगो ने बाजार पर चौकिदार तैनाती करने की मांग की है। देखा जाए तो बाघी से लेकर चैनपुर वाजीद तक कई बड़ी घटना घट चुकी है। चैनपुर वाजीद में एटीएम लूट, काजी इंडा व मनियारी में दो स्वर्ण व्यवसायी के दुकान में भीषण चोरी व सोनवरसा में स्पेयर पार्ट दुकान में चोरी की घटना इसका ज्वलंत उदाहरण है। किन्तु, आश्चर्य है मनियारी पुलिस किसी मामले कोई बरामदगी अथवा चोरो को पकड़ने में काबयाब नही हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version