Home Crime झपहां के समीप ट्रेन से कटी महिला

झपहां के समीप ट्रेन से कटी महिला

मुजफ्फरपुर। झपहां के समीप सीतामढ़ी रेल लाइन के गुमटी नंबर-5 के पास एक महिला की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। सुबह गांव के कुछ लोगों ने लाइन पर महिला के शव को देखा और इसकी सूचना अहियापुर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। महिला की पहचान झपहां के द्रोणपुर गांव के स्व. सुबोध कुमार राय की 22 वर्षीय पुत्री अर्चना देवी के रूप में हुई है। उसकी मां शकुंतला देवी ने पहचान कर थाने में बयान दर्ज कराया। शकुंतला ने पुलिस को बताया कि चार साल पूर्व उसने अपनी बेटी अर्चना की शादी पूर्वी चम्पारण के राजेपुर थाने के ढेंगवा गांव के कृष्णा राय से की थी। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version